scriptभारत का पाकिस्तान पर एक आैर बड़ा एयर स्ट्राइक, कब्जे में आ जाएगा इतना बड़ा हिस्सा | you want to be owner of Pakistani properties, govt is giving chance | Patrika News

भारत का पाकिस्तान पर एक आैर बड़ा एयर स्ट्राइक, कब्जे में आ जाएगा इतना बड़ा हिस्सा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 12, 2019 03:45:04 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

सरकार 1962 में चीन और 1965, 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के दौरान चीनी और पाकिस्तीनी नागरिकों की जब्त की गई संपत्तियों को भारत सरकार ने अब ‘सार्वजनिक इस्तेमाल’ में लाने का फैसला कर लिया है।

Property enemy

क्या आप भी बनना चाहते हैं पाकिस्तानी संपत्तियों के मालिक, मोदी सरकार दे रही है मौका

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक कर भारत सरकार और सेना ने जो जख्म दिए हैं, उनमें भारत सरकार नमक और मिर्च लगाने का कोई मौका नहीं छोडऩा चाहती है। जिसके तहत भारत सरकार देश के लोगों को पाकिस्तान की संपत्तियों को नीलामी में खरीदने का मौका दे रही है। वास्तव में सरकार 1962 में चीन और 1965, 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के दौरान चीनी और पाकिस्तानी नागरिकों की जब्त की गई संपत्तियों को भारत सरकार ने अब ‘सार्वजनिक इस्तेमाल’ में लाने का फैसला कर लिया है। देश में इन दोनों देशों की ऐसी करीब 9400 संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों की कीमत एक लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। वहीं देश की सरकार के पास दुश्मन देशों के 3000 करोड़ रुपए के शेयर भी मौजूद हैं।

देश में पाक-चीनियों की संपत्ति
– भारत में पाकिस्तानियों की 9,280 हैं।
– चीनी नागरिकों के मालिकाना हक वाली संपत्तियों की संख्या 126 है।
– उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानियों की संपत्ति 4,991 हैं। द्य
– पश्चिम बंगाल में पाकिस्तानियों की संपत्ति 2,735 हैं।
– नई दिल्ली में पाकिस्तानियों की प्रॉपर्टी 487 हैं।
– चीनी नागिरकों मेघालय में छोड़ी गई 57 संपत्तियां हैं।
– चीनियों की 29 प्रॉपर्टी पश्चिम बंगाल में और असम में भी हैं।

शेयरों की भी हो सकेगी बिक्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले महीने सरकार की ओर से एक कमिटी का गठन किया गया था। जिसके तहत 20,323 शेयरधारकों वाली 996 कंपनियों में 6.5 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे गए। ये शेयर्स कस्टोडियन एनमी प्रॉपर्टी फॉर इंडिया के तहत कस्टडी में थे। इन कंपनियों में से 588 अभी काम कर रही हैं जबकि 139 लिस्टिड हैं। बाकी कंपनियां अनलिस्टिड हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान और चीन भी भारत की संपत्तियों को बेच चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो