एक्सपर्ट बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार को पहली पारी में हुए पेपर में फिजिक्स और बॉयोलोजी के सवाल उलझाने वाले रहे। स्टूडेंट्स को पेपर में थोड़ी कठिनाई महसूस हुई व केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। एग्जाम में कुल 200 क्वेश्चंस पूछे गए। साथ ही जनरल नॉलेज के पार्ट में करंट अफेयर, लॉजिकल रीजनिंग, पहेलियां व तकनीक से जुड़े सवाल पूछे गए।
फिजिक्सः कैल्कुलेशन ज्यादा होने से लगा समय
एक्सपर्ट्स ने बताया कि फिजिक्ट का पेपर पिछले साल की तरह टफ रहा। कैल्कुलेशन ज्यादा होने से पेपर सॉल्व करने में समय लगा। 45 फीसदी सवाल 11वीं के सिलेबस से थे। इसमें मैकेनिक्स, हीट, एसएचएम एवं वेव्ज जैसे टॉपिक थे। बाकी 12वीं के सिलेबस से पूछे गए। इसमें इलेक्ट्रोडायनेमिक्स, मॉडर्न फिजिक्स व इलेक्ट्रोनिक्स जैसे टॉपिक्स से सवाल पूछे गए।
कैमिस्ट्रीः पिछले साल के मुकाबले रहा आसान
यह पेपर पिछले वर्ष की तुलना में आसान रहा। फिजिकल कैमिस्ट्री में 11 और 12वीं क्लास के सिलेबस से 10-10 सवाल पूछे गए। ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में 11वीं से 7 और 12वीं के सिलेबस से 14 सवाल पूछे गए। इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में 11वीं से 7 एवं 12वीं के सिलेबस से 12 सवाल पूछे गए।
बॉयोलोजीः जेनेटिक्स से आए ज्यादा सवाल
यह पेपर पिछले साल के मुकाबले कठिन रहा। कुछ सवाल एनसीईआरटी के सिलेबस से बाहर के थे। 19 सवाल जेनेटिक्स टॉपिक से पूछे गए। वायरस से पूछे गए सवालों की संख्या भी ज्यादा थी। 11वीं से 28 एवं 12वीं के सिलेबस से 31 सवाल पूछे गए।