script

राजस्थान में सॉल्व हुआ था AIPMT का लीक पेपर

Published: May 05, 2015 12:43:00 pm

ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (AIPMT) का पेपर 3 मई रविवार को लीक हो गया, इस मामले में हरियाणा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (AIPMT) का पेपर 3 मई रविवार को लीक हो गया, इस मामले में हरियाणा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस के अनुसार पेपर से आधा घंटे पहले 10 बजे से 90 ‘आंसर-की कैंडिडेट्स के मोाबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए आने लगीं। पुलिस के अनुसार लीक किया गया पेपर राजस्थान में सॉल्व किया गया और वहीं से सभी को भेजा गया है।

पकड़े गए आरोपियों के पास से सभी सामान बरामद कर लिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पेपर बेचने का सौदा 20-20 लाख रुपए में तय हुआ था।

अजब तरीका अपनाया

पेपर लीक करने के लिए आरोपियों ने अनोखा तरीका निकाला, ये लोग इस तरह के अंडर गारमेंट्स पहन कर आए, जिनमें ब्लूटूथ डिवाइस फिट की गई। पुलिस ने बताया कि इन्होंने देशभर में करीब 200 कैंडिडेट्स को पास कराने का सौदा किया गया था।

 पकड़े गए आरोपियों में से दो बीडीएस डॉक्टर, एक एमबीबीएस स्टूडेंट और एक अन्य व्यक्ति है। पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड रूप कुमार दांगी ने ‘आंसर-की’ खुद कैंडिडेट्स के मोबाइल पर भेजी। यही नहीं यह आंसर की उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में फैले इनके साथियों के पास भी भेजी गई हैं। इन लोगों ने ब्लूटूथ डिवाइस फिट किए गए अंडर गारमेंट्स नई दिल्ली से खरीदे थे।

फिलहाल मामले के मास्टरमाइंड रूप कुमार दांगी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके अलावा पुलिस उन 9 लोगों से भी पुछताछ कर रही है जिन्होंने इस गैंग को पेपर लीक के लिए 15-20 लाख रुपये दिए थे। इस साल देशभर में 6.3 लाख स्टूडेंट्स ने एआईपीएमटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और इसके 106 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो