scriptअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव : 3 नवंबर को होगा मतदान | Aligarh Muslim University Students' election : Voting on Nov 3 | Patrika News

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव : 3 नवंबर को होगा मतदान

locationजयपुरPublished: Oct 21, 2018 06:42:00 pm

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) छात्रसंघ चुनाव तीन नवंबर को होंगे।

AMU Election

AMU

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) छात्रसंघ चुनाव तीन नवंबर को होंगे। मतदान के बाद मतों की गिनती भी उसी दिन होगी जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वर्तमान में मशकूर अहमद उस्मानी एमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष हैं। इस पद के लिए वह दिसंबर 2017 में चुने गए थे। वहीं सज्जाद राठर उपाध्यक्ष हैं, जबकि मोहम्मद फहाद सचिव हैं। इन दोनों भी 2017 में चुने गए थे। पिछले साल 18 हजार 200 स्टुडेंट्स ने मतदान किया था।

उच्च शिक्षा के लिए एएमयू देश के विश्वविद्यालयों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों के बीच एक अहम स्थान रखता है। इसकी स्थापना सर सय्यद अहमद खान ने 1875 में मुहम्मदन एंगलो ओरियंटल कॉलेज के रूप में की गई थी। 1920 में इसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी नाम दे दिया गया।

एएमयू में 300 कोर्स पढ़ाए जाते हैं। कुछ कोर्सेस में सार्क (SAARC) और राष्ट्रमंडल देशों (Commonwealth Countries) के स्टुडेंट्स के लिए सीटें आरक्षित रखी जाती हैं। भारत के टॉप 20 विश्वविद्यालयों में एएमयू का स्थान आठवां है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो