scriptबड़ी खबर: 35209 पदों की नियुक्ति पूरी, एक लाख से अधिक भर्तियां प्रक्रिया में | Appointment of 35209 posts completed, more than one lakh recruitments | Patrika News

बड़ी खबर: 35209 पदों की नियुक्ति पूरी, एक लाख से अधिक भर्तियां प्रक्रिया में

locationजयपुरPublished: Mar 13, 2020 02:10:44 pm

Submitted by:

Jitendra Rangey

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भर्ती संबंधी सवाल पर ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि मौजूदा सरकार ने 35209 भर्तियों में नियुक्तियां दे दी हैं। 1,19,778 भर्तियां विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन हैं।

बड़ी खबर: 35209 पदों की नियुक्ति पूरी, एक लाख से अधिक भर्तियां प्रक्रिया में

Appointment of 35209 posts completed, more than one lakh recruitments

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भर्ती संबंधी सवाल पर ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि मौजूदा सरकार ने 35209 भर्तियों में नियुक्तियां (Appointments in recruitment) दे दी हैं। 1,19,778 भर्तियां विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन हैं।

रिक्त पदों को जल्द भरने का प्रयास किया जाएगा
विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कल्ला ने कहा कि रिक्त पदों को जल्द भरने का प्रयास किया जाएगा। सरकार ने पिछली बजट घोषणा में 75 हजार 594 भर्तियों की घोषणा की थी। अब तक 35,209 नियुक्तियां कर दी हैं। एक लाख 19 हजार 778 भर्तियां विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन भर्तियों में से 24 हजार 797 में परीक्षा परीणाम जारी कर दिया गया है। 592 भर्तियों में साक्षात्कार प्रस्तावित हैं। 7,023 के परिणाम आने शेष हैं। इसके अलावा 25936 भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं। वहीं 7,281 भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी करना शेष है। 18,940 भर्तियों के प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं। एक सवाल पर सरकार ने बताया कि 63 विभागों में 295114 अफसरों व कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। खाली पदों वाले विभागों में चिकित्सा व शिक्षा जैसे जनता से जुड़े विभाग सबसे आगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो