scriptBihar Board Class 10 Result 2018 : 20 जून को आ सकता है रिजल्ट | Bihar Board Class 10 Result 2018 to be declare on June 20 | Patrika News

Bihar Board Class 10 Result 2018 : 20 जून को आ सकता है रिजल्ट

Published: Jun 14, 2018 04:40:49 pm

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने 10वीं क्लास की परीक्षाएं 21 से 29 फरवरी के बीच आयोजित की थीं।

Gujarat GSEB 10th SSC result 2018

Gujarat GSEB 10th SSC result 2018

बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन बिहार (बीएसईबी) Bihar Board Class 10 Result 2018 अगले सप्ताह १०वीं क्लास का परिणाम घोषित कर सकता है। बिहार १०वीं बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी किया जाएगा। रपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड बीएसईबी क्लास 10 का परिणाम Bihar Board Class 10 Result 2018, 20 जून को जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – biharboard.ac.in पर देख सकते हैं।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने १०वीं क्लास की परीक्षाएं २१ से २९ फरवरी के बीच आयोजित की थीं। इस बार राज्य भर के १४२६ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई इन परीक्षाओं में करीब १७.७० लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इन सभी को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है। आपको बता दें कि बोर्ड १२वीं कक्षा का रिजल्ट ६ जून को जारी कर चुका है। कल्पना कुमारी ने ५०० में से ४३४ अंक प्राप्त कर १२वीं क्लास की परीक्षा में टॉप किया था। कल्पना ने नीट २०१८ में भी पहला रैंक हासिल किया है।
ऐसे चैक करें अपना रिजल्ट

बिहार १०वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाना होगा। यहां होम पेज पर आपको Bihar Board Class 10 Result 2018 का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करें। आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां डालनी होंगी। इस सब के बाद सब्मिट करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट लेना न भूलें। आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से मार्कशीट कुछ दिनों में आपके स्कूल भिजवा दी जाएगी।
आप चाहें तो एसएमएस से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को BSEB10 के साथ अपना रोल नंबर लिख कर 56263 पर सेंड करना होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in को देखते रहें। स्टूडेंट्स चाहें तो www.patrika.com पर भी ताजा जानकारी पा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो