24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Board 10th Result 2018: अंग्रेजी में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को होगा ये बड़ा फायदा

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के उन छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंटल परीक्षा देने की छूट दी है जो इस बार दो विषय के अलावा अंग्रेजी में भी फेल हुए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 30 Jun 2018, 5:53 PM IST

Bihar Board Matric Compartmental Exam 2018

Bihar Board 10th Result 2018: अंग्रेजी में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को होगा ये बड़ा फायदा

Bihar Board 10th Result 2018: बिहार बोर्ड ने इस बार 26 जून को मैंट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार Bihar Board 10th Result 68.89 प्रतिशत रहा। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रेरणा राज ने टॉप किया। अब बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के उन छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंटल परीक्षा देने की छूट दी है जो इस बार दो विषय के अलावा अंग्रेजी में भी फेल हुए है।

आपको बता दें इस बार 10वीं बिहार बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक छात्र फेल हुए हैं। ऐसे स्टूडेंट एक—दो अन्य विषय में फेल हुए हैं। इन छात्रों को पहले यह डर का था कि इन्हें शायद कंपार्टमेंटल परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। लेकिन बोर्ड ने नया आदेश जारी करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि जो स्टूडेंट्स अंग्रेजी के साथ दो अन्य सब्जेक्टस में फेल हुए हैं, वे भी कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठ सकते हैं। बिहार बोर्ड ने अंग्रेजी को अनिवार्य विषय में शामिल नहीं किया है इसीलिए अंग्रेजी के लिए यह छूट दी गई है।

9 जुलाई से होगी बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल एग्जाम
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) कंपार्टमेंटल एग्जाम की डेट की घोषणा कर दी है। इस बार कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन अगले माह 9 से 16 जुलाई के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा दो पारियों में संपन्न करवाई जाएगी। पहली पारी की एग्जाम का समय सुबह 9.45 से 1 बजे की बीच होगा जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 1.45 से 5 बजे तक चलेगी। आपको बता दें इस बार बिहार बोर्ड ने पहली बार दो सबजेक्ट में फेल हाेने वाले छात्रों को भी कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका दिया है जबकि इससे पहले साल 2017 तक केवल एक ही सबजेक्ट में फेल छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम में बैठ सकते थे।


बोर्ड की ओर से इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स से आॅनलाइन आवेदन मांगे गए थे। कंपार्टमेंटल एग्जाम में बैठने के लिए छात्रों ने इस माह 15 जून से लेकर 22 जून तक आॅनलाइन आवेदन किए हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 1,31,267 विद्यार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए है