Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BPSC 69th Result 2024: बीपीएससी ने जारी किया 69वीं परीक्षा का Final Result, 470 कैंडिडेट्स ने मारी बाजी

BPSC 69th Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उज्ज्वल कुमार ने टॉप किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
BPSC 69th Result 2024

BPSC 69th Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें कुल 470 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कैंडिडेट्स अपना परिणाम देखने के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

उज्ज्वल कुमार ने किया टॉप (BPSC Topper)

बीपीएससी 69वीं परीक्षा में उज्ज्वल कुमार ने टॉप किया। वहीं सर्वेश कुमार और शिवम तिवारी दूसरे और तीसरे (क्रमश:) स्थान पर रहे। बीपीएससी 69वीं परीक्षा के तीनों पहले टॉपर्स ने उप अधीक्षक (Deputy Superintendent) के पद को प्राथमिकता दी थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली AQI में आया सुधार, क्या अब खोले जाएंगे स्कूल? स्कूलों की छुट्टी को लेकर बना हुआ है संशय

किन पदों के लिए कितने कैंडिडेट्स हुए सेलेक्ट

पदचुने गए कैंडिडेट्स की संख्या
DPS रैंक 1
जिला कमांडेंट1
जेल अधीक्षक4
ब्रिकी कर सहायक अधिकारी3
उप निर्वाचन अधिकारी4
उत्पाद अधीक्षक5
गन्ना अधिकारी2
बिहार शिक्षा सेवा2
सहायक रजिस्ट्रार/सहकारी समितियां7
रोजगार अधिकारी/जिला रोजगार अधिकारी6
श्रम रोजगार अधिकारी63
आपूर्ति निरीक्षक33
ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी28
राजस्व अधिकारी168
ब्लॉक एससी, एसटी कल्याण अधिकारी18

इन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी हुआ जारी 

बीपीएससी ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th Result 2024) के अलावा विकास परियोजना पदाधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया है। इसमें 10 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए 98 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं पुलिस उपाध्यक्ष परिचालन एवं उपनिरीक्षक तकनीकी पद के लिए सिर्फ एक कैंडिडेट का चयन हुआ है।