scriptBSE Odisha 10th result 2020: दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 जुलाई को होंगे जारी | BSE Odisha 10th result 2020 | Patrika News

BSE Odisha 10th result 2020: दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 जुलाई को होंगे जारी

locationजयपुरPublished: Jul 27, 2020 09:52:33 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

BSE Odisha Board HSC (10th) result date 2020: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणामों की तारीख जारी कर दी गई है।

Tamilnadu Tops in CBSE 10th Board result

Tamilnadu Tops in CBSE 10th Board result

BSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणामों की तारीख जारी कर दी गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री समीर दास ने इस संबंध में जानकारी दी है। बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा (BSE Odisha) मुख्य वेबसाइट bseodisha.nic.in समेत अपनी आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट orissaresults.nic.in पर परिणाम जारी करेगा।
ओडिशा के शिक्षा मंत्री समीर दास ने बताया है कि ओडिशा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं / एचएससी (HSC) के नतीजों की घोषणा बुधवार, 29 जुलाई 2020 को की जाएगी। वहीं, 12वीं के परिणाम की घोषणा में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी किया जाएगा।
BSE Odisha HSC result 2020: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
bseodisha.nic.in
orissaresults.nic.in


परिणाम जारी होते ही नवभारतटाइम्स.कॉम पर भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। इससे एक क्लिक में आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इस बार ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा फरवरी-मार्च 2020 में ली गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो