scriptCBSE बोर्ड ने की पेपर लीक की पुष्टि, जल्द होगा 10वीं गणित और 12वीं इकोनॉमिक्स परीक्षा का पुनः आयोजन | CBSE announces re-examination of Class 10th Mathematics and 12th Class | Patrika News

CBSE बोर्ड ने की पेपर लीक की पुष्टि, जल्द होगा 10वीं गणित और 12वीं इकोनॉमिक्स परीक्षा का पुनः आयोजन

Published: Mar 28, 2018 04:37:31 pm

CBSE New Update For Re-Exam केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 वीं गणित और कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र पेपर लीक की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए,

CBSE 10th Board,cbse 10th class result,CBSE 10th class,CBSE 10th Results,cbse 10th board exam,cbse 12th economics,

CBSE 10th Board,cbse 10th class result,CBSE 10th class,CBSE 10th Results,cbse 10th board exam,cbse 12th economics,

Education News

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 वीं गणित और कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र पेपर लीक की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए, पुनः परीक्षा आयोजित करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना के अनुसार कक्षा 10वीं गणित का पेपर आज आयोजित किया गया था और कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर भी फिर से आयोजित किया जाएगा। दोनों प्रश्न पत्रों को कथित रूप से WhatsApp पर लीक कर दिया गया था पुन: परीक्षा की तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। इसके लिए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
CBSE ने आज कक्षा 10वीं के गणित प्रश्न पत्र और 12 मार्च को कक्षा 12 वीं के इकोनॉमिक्स प्रश्न पत्र के लिए परीक्षा ली है। दोनों ही प्रश्न पत्र परीक्षाओं से पहले ही छात्रों को व्हाट्सप्प के जरिये मिल गए थे। सीबीएसई को प्रश्न पत्र आउट होने के बारे में सूचित किया गया था और पेपर लीक होने की रिपोर्ट दी गई जिसकी पुष्टि के बाद दोनों परीक्षाओं का दोबारा से आयोजन करने पर निर्णय लिया है। जल्द ही परीक्षा की तिथि जारी कर दी जाएगी।
इस सप्ताह के अंत तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पुन: परीक्षा आयोजन की तारीखें जारी की जानी हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, बोर्ड ने बच्चों के भविष्य और बोर्ड की गरिमा बनाये रखते हुए पेपर लीक की पुष्टि की और पेपर दोबारा कराने पर सहमति दी। हालांकि बहुत से लोग खुश हैं, ऐसे छात्र भी हैं जो चिंतित हैं और उनके माता-पिता का दावा है कि यह स्वीकार्य नहीं है। छात्रों की माने तो गणित विषय का पेपर बहुत आसान था। पिछले कई वर्षों में पहली बार गणित विषय का पेपर इतना आसान था। 12 वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का कहना है की अन्य पेपर भी लीक हुए थे जिन्हे बोर्ड ने लीक होने से इंकार कर दिया।

पेपर से सम्बंधित नई अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो