scriptCBSE Board Exam 2021: मुख्य विषयों की परीक्षा से पहले आयोजित होगी स्किल सब्जेक्ट की एग्जाम | CBSE Board Exam 2021 Latest Update | Patrika News

CBSE Board Exam 2021: मुख्य विषयों की परीक्षा से पहले आयोजित होगी स्किल सब्जेक्ट की एग्जाम

locationजयपुरPublished: Nov 24, 2020 12:37:46 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

CBSE Board Exam 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2021की परीक्षा में पैटर्न और न्यूनतम पासिंग मार्क्स के अतिरिक्त के अतिरिक्त कई बदलाव किए हैं। इस बार बोर्ड ने सबसे पहले स्किल विषयों की परीक्षा…

CBSE 10th Results 2020 : Aryan becomes state topper in gwalior

CBSE 10th Results 2020 : पैरेंट्स के समझाने पर पबजी छोड़ा और आर्यन बना स्टेट टॉपर

CBSE Board Exam 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2021की परीक्षा में पैटर्न और न्यूनतम पासिंग मार्क्स के अतिरिक्त के अतिरिक्त कई बदलाव किए हैं। इस बार बोर्ड ने सबसे पहले स्किल विषयों की परीक्षा उसके बाद नॉन स्किल सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। बोर्ड के मुताबिक कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में पहले उन विषयों की परीक्षा ली जायेगी, जिसमें विद्यार्थी कम हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में पहले स्किल विषयों को शामिल किया जायेगा। बाद में मुख्य विषयों की परीक्षाएं ली जायेगी। इसके लिए बोर्ड ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है।


सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा में करीब 100 से अधिक स्किल विषय हैं। चूँकि इन विषयों में स्टूडेंट्स की संख्या कम होती है इस लिए इन विषयों की परीक्षा पहले आयोजित की जायेगी।


सीबीएसई बोर्ड ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के लिए गाइड लाइन जारी की है। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2021 से शुरू हो सकती है। बोर्ड ने शिक्षकों को सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, पास परसेंटेज के साथ प्रोजेक्ट वर्क और प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी दी है। परीक्षा के साथ अंकों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।


प्रायोगिक परीक्षाएं क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा होंगी आयोजित
सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक़ प्राइवेट स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं क्षेत्रीय कार्यालय आयोजित करेगा। इन स्टूडेंट्स की परीक्षाएं भी 1 जनवरी 2021 से 8 फरवरी 2021 तक होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जायेगा। परीक्षा की तारीख खत्म होने के बाद स्कूल प्रैक्टिकल मार्क्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं डाल सकेंगें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो