scriptCBSE UGC NET July 2018 ऑनलाइन आवेदन आज से, आखिरी तिथि 5 अपे्रल : यहाँ देखें | CBSE UGC NET July 2018 online application process | Patrika News

CBSE UGC NET July 2018 ऑनलाइन आवेदन आज से, आखिरी तिथि 5 अपे्रल : यहाँ देखें

Published: Mar 06, 2018 10:34:19 am

Submitted by:

Deovrat Singh

CBSE UGC NET July 2018 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से…

cbse net 2017,CBSE UGC NET July 2018,

cbse net 2017,CBSE UGC NET July 2018,

CBSE UGC NET July 2018 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा (UGC NET 2018 ) का आयोजन आगामी 8 जुलाई को होगा। सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) की पात्रता के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित यूजीसी नेट के लिए आवेदन वेबसाइट ष्ड्ढह्यद्गठ्ठद्गह्ल.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ से भरे जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि 5 अप्रैल है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार फीस 6 अप्रैल तक जमा की जा सकती है। फीस सिंडिकेट, कैनरा या फिर आईसीआईसीआई बैंकों की विभिन्न शाखाओं में चालान द्वारा जमा कराई जा सकती है। डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं।

CBSE UGC NET July 2018 में जेआरएफ अभ्यर्थियों को दो साल की छूट सीबीएसई 8 जुलाई, 2018 को यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन करेगा। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर आयोजित की जाएगी। इसबार आयोजित होने वाली परीक्षा में सिर्फ 2 ही प्रश्न पत्र आएंगे। इससे पहले तीन पेपर लिए जाते थे। पहले पेपर में 50 प्रश्न होंगे और दूसरे पेपर में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। JRF में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयुसीमा में 2 साल का इजाफा कर दिया गया है। 1 जुलाई को आवेदक की आयुसीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
CBSE NET 2018 परीक्षा में एक नया बदलाव इसबार हुआ है जिसमें अभ्यर्थियों को तीन प्रश्न पत्र की जगह 2 प्रश्नपत्र ही हल करने होंगे। इसबार से परीक्षा में दो प्रश्नपत्र ही आएंगे।

प्रश्न पत्र में ये हुए बदलाव CBSE UGC NET 2018 
CBSE NET 2018 Paper 1 पत्र 50 प्रश्नों का होगा जिसके लिए सभी प्रश्न एक अंक के होंगे। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा।
CBSE NET 2018 Paper 2 में 100 प्रश्न होंगे जिनके लिए प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो