scriptCTET 2018 Registration : एप्लीकैंट्स जरूर पढ़ लें ये चैकलिस्ट | CTET 2018 Registration : Applicants use this checklist | Patrika News

CTET 2018 Registration : एप्लीकैंट्स जरूर पढ़ लें ये चैकलिस्ट

Published: Jun 14, 2018 03:29:18 pm

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) १६ सितंबर २०१८ को आयोजित किया जाएगा।

CTET 2018

CTET 2018

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) CTET 2018 , 16 सितंबर 2018 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अगले सप्ताह से शुरू होंगे। यह रजिस्ट्रेशन प्रोसेस CTET 2018 Registration करीब एक माह यानी कि 22 जून से 19 जुलाई 2018 तक चलेगा। सीटेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। इसके लिए सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रर कर सकेंगे। एप्लीकेंट्स को २१ जुलाई दोपहर 3.30 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि अगर कोई कैंडिडेट एक से ज्यादा आवेदन करता है तो न केवल उसका आवेदन रद्द किया जाएगा, बल्कि उसे हमेशा के लिए डीबार भी किया जा सकता है।
सीबीएसई सीटेट CBSE CTET 2018 का आयोजन 16 सितंबर को दो पारियों 9.30 बजे से 12 बजे और 2 बजे से 4.30 बजे तक करेगा। देश के ९२ शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सीटेट Central Teacher Eligibility Test 2018 के स्कोर सेंट्रल गवर्नमेंट (केवी, एनवी, सेंट्रल तिब्बितन स्कूल, आदि) (KVS, NVS, Central Tibetan Schools, etc.) और यूनियन टेरेटरीज – चंडीगढ़, दादरा और नागर हवेली, दमन एंड दियु, अंडमान एंड नीकोबार आइलैंड, लक्षद्वीप और दिल्ली के एंडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल वाले स्कूलों में एप्लीकेबल होंगे। यह स्कूल अनएडेड प्राइवेट स्कूलों में भी एप्लीकेबल होंगे।
ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

– सबसे पहले सीटेट CTET 2018 Registration की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
– होमपेज पर आपको एप्लाय ऑनलाइन का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
– यहां आपको एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा, इसे ध्यान से भरें, इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर को नोट कर लें।
– अब अपनी स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
– इसके अपलोड होने के बाद आप एग्जामिनेशन फीस भरें। आप ई चालान या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए फीस भर सकते हैं।
– कंफर्मेशन पेज का प्रिंट लेना न भूलें।
एप्लीकेशन फीस

जनरल/ओबीसी – केवल पेपर १ या २ – ७०० रुपए, दोनों पेपर के लिए १२०० रुपए
एससी/एसटी/निशक्त जन – केवल पेपर १ या २ – ३५० रुपए, दोनों पेपर के लिए ६०० रुपए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो