scriptCTET 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें आवेदन | CTET July 2019 online application process | Patrika News

CTET 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें आवेदन

locationजयपुरPublished: Feb 06, 2019 12:42:21 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

CTET July 2019

CTET July 2019

CTET July 2019

CTET July 2019 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा के इच्छुक अभ्यर्थी पूर्ण जानकारी सीटेट की ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CTET July 2019 Exam से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी और पाठ्यक्रम का विवरण भी दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक CTET July 2019 Exam का आयोजन 7 जुलाई 2019 को किया जाएगा। CTET 2019 Online Application आज 05 फरवरी से शुरू हो गए। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च रखी गई है। आवेदन शुल्क के 3 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। CTET Application Fees जमा करवाने की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2019 है।

CTET July 2019 विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

EXAMINATION CITIES CTET JULY 2019 देखने के लिए यहां क्लिक करें

सीटेट जुलाई 2019 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

CTET July 2019 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च 2019 तक चलेगी। आवेदन में ऑनलाइन त्रुटि सुधार 14 मार्च 2019 से 20 मार्च 2019 तक किया जा सकेगा। पात्रता संबंधित पूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर पढ़ें। CTET July Exam 2019 दो पारियों में आयोजित की जाएगी । पहली शिफ्ट की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। वहीं दूसरीपारी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से
शाम 4.40 बजे तक आयोजित की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो