scriptLalu Ki Beti: राजनीति में उतर रही हैं रोहिणी, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं | Patrika News
शिक्षा

Lalu Ki Beti: राजनीति में उतर रही हैं रोहिणी, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं

5 Photos
3 weeks ago
1/5

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Lalu Yadav Ki Beti) इन दिनों खबरों में है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच खबर है कि रोहिणी की राजनीति में इंट्री होगी। लोग गूगल सर्च कर रहे हैं कि लालू यादव की बेटी कितनी पढ़ी लिखी हैं। आइए, जानते हैं रोहिणी आचार्य की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन (Rohini Acharya Educational Qualification) क्या है?

2/5

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) का लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में उतरना लगभग तय हो चुका है।

3/5

खबरों में है कि रोहिणी सारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। अब तक वो राजनीति से दूर थीं। लेकिन सोशल मीडिया खासकर X अकाउंट के जरिए वो राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखती आ रही हैं।

4/5

रोहिणी सिंगापुर में रहती हैं। उनका जन्म एक जून 1979 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई पटना से हुई थी। स्कूली शिक्षा के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए बिहार से बाहर निकल गईं। उन्होंने जमशेदपुर के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से डॉक्टर की डिग्री (Rohini Acharya Degree) हासिल की है।

5/5

हालांकि, लालू की बेटी (Lalu ki Beti) ने कभी डॉक्टरी की प्रैक्टिस नहीं की। रोहिणी शादी के बाद अपने पति के साथ सिंगापुर सेटल हो गईं। साल 2022 में उन्होंने अपने पिता लालू यादव को किडनी देकर (Kidney Donate) जीवनदान दिया था। उस समय रोहिणी के इस कदम को लोगों ने खूब सराहा और उनकी प्रशंसा की थी।

loksabha entry point
अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.