रिपोर्टों में कहा गया है कि सोलन जिले के कंडाघाट इलाके में भूस्खलन में पांच लोग दफन हो गए। उनमें से एक की मौत हो गई है और बचाव कार्य जारी है। एक अधिकारी ने कहा कि किन्नौर, शिमला, चंबा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिलों में ऊंचे इलाकों में सड़क नेटवर्क सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं और इन्हें फिर से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।