शिक्षा

Exam Guide: ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं ये प्रश्न

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Apr 27, 2019 / 12:37 pm

सुनील शर्मा

Online Mock Test Exam

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – किस भाषा के कवि के. सिवा रेड्डी को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान 2018 के लिए चुना गया है?
(अ) हिन्दी
(ब) उर्दू
(स) तेलुगु
(द) अवध

प्रश्न (2) – श्रीलंका ने किस देश के सहयोग से निर्मित 26.75 किलोमीटर लंबी एक नई रेलवे लाइन खोली है जो उसके मतारा और बेलियत्ता शहर को जोड़ेगी?
(अ) चीन
(ब) नेपाल
(स) रूस
(द) भारत

प्रश्न (3) – निम्नलिखित में से किस महिला बॉक्सर ने 54 किग्रा श्रेणी में मुक्केबाजी विश्व कप-2019 में हाल ही स्वर्ण पदक जीता है?
(अ) तृप्ति देसाई
(ब) मीना कुमारी
(स) साक्षी रोहिल्ला
(द) आरती तेवतिया

प्रश्न (4) – निम्न में से किस देश में ड्रोन से कुछ सामानों की डिलीवरी सर्विस शुरू करने के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) नेपाल
(स) चीन
(द) रूस

प्रश्न (5) – अन्तरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संभागीय मुख्यालय कौन-सा हैं?
(अ) जयपुर
(ब) अजमेर
(स) जोधपुर
(द) बीकानेर

प्रश्न (6) – किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की ?
(अ) अजातशत्रु
(ब) उदयिन
(स) अशोक
(द) घननन्द

प्रश्न (7) – ‘आर्य’ शब्द इंगित करता है
(अ) नृजाति समूह को
(ब) यायावरी जन को
(स) भाषा समूह को
(द) श्रेष्ठ वंश को

प्रश्न (8) – विश्व का सबसे बड़ा लिखित एवं सर्वाधिक व्यापक संविधान किस देश का है?
(अ) ब्रिटेन
(ब) भारत
(स) कनाडा
(द) दक्षिण अफ्रीका

प्रश्न (9) – संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
(अ) मनमोहन सिंह
(ब) अरुण जेटली
(स) नरेन्द्र मोदी
(द) अटल बिहारी वाजपेयी

प्रश्न (10) – किसके कारण आकाश नीला दिखाई पड़ता है?
(अ) विक्षेपण
(ब) परावर्तन
(स) प्रकीर्णन
(द) अवर्तन

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (द), 6. (ब), 7. (द), 7. (ब), 9. (द), 10. (स)

Home / Education News / Exam Guide: ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं ये प्रश्न

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.