प्रश्न (1) – आरोही पंडित किस महासागर के ऊपर लाइट स्पोर्ट एयरक्रॉफ्ट में अकेली उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली पायलट बन गई हैं?
(अ) प्रशांत महासागर
(ब) अटलांटिक महासागर
(स) हिन्द महासागर
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (2) – राफेल नडाल ने हाल ही किस टेनिस खिलाड़ी को हराकर इटालियन ओपन का खिताब जीत लिया है?
(अ) नोवाक जोकोविच
(ब) मारिन सिलिक
(स) रोजर फेडरर
(द) एंडी मरे
प्रश्न (3) – हाल ही अमरीका की संसद में किस देश के सैन्य वैज्ञानिकों पर रोक संबंधी विधेयक पेश किया गया?
(अ) जापान
(ब) नेपाल
(स) चीन
(द) रूस
प्रश्न (4) – हाल ही किस देश ने संविधान संशोधन करते हुए सिखों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कृपाण ले जाने की अनुमति प्रदान की है?
(अ) जर्मनी
(ब) इंग्लैंड
(स) कनाडा
(द) फ्रांस
प्रश्न (5) – निम्न में से सबसे पहले कौन अस्तित्व में आया?
(अ) मत्स्य संघ
(ब) पूर्व राजस्थान संघ
(स) संयुक्त राजस्थान
(द) वृहत् राजस्थान
प्रश्न (6) – ‘श्रीमद्भागवद्गीता’ मौलिक रूप में किस भाषा में लिखी गई थी?
(अ) संस्कृत
(ब) उर्दू
(स) पाली
(द) हिंदी
प्रश्न (7) – भारत सरकार अधिनियम के अधीन एक संरक्षक न्यायालय का गठन किया जो कहलाता था-
(अ) उच्चतम न्यायालय
(ब) प्रिवी कौंसिल
(स) उच्च न्यायालय
(द) संघीय न्यायालय
प्रश्न (8) – संविधान को एक पवित्र दस्तावेज किसने कहा है?
(अ) महात्मा गांधी
(ब) बी. आर. अम्बेडकर
(स) दीनदयाल उपाध्याय
(द) मोहम्मद अली जिला
प्रश्न (9) – दलदली भूमि से कौन-सी गैस निकलती है?
(अ) इथेन
(ब) ब्यूटेन
(स) प्रोपेन
(द) मिथेन
प्रश्न (10) – क्षोभमण्डल की धरातल से अधिकतम ऊंचाई कितनी होती है?
(अ) 12 कि.मी.
(ब) 8 कि.मी.
(स) 18 कि.मी.
(द) 6 कि.मी.
उत्तरमाला: 1. (ब), 2.(अ), 3.(स), 4. (ब), 5.(अ), 6.(अ), 7. (द), 8. (ब), 9. (द), 10.(स)