scriptExam Guide: इस मॉक टेस्ट पेपर से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी | Exam Guide GK exam mock test paper in hindi | Patrika News

Exam Guide: इस मॉक टेस्ट पेपर से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

locationजयपुरPublished: Jun 10, 2019 06:38:14 pm

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,que

Online mock test exam guide interview questions answer

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन द्वारा जारी ‘किड्स राइट्स इंडेक्स’ में भारत को कौन-सा स्थान मिला है?
(अ) 117
(ब) 110
(स) 112
(द) 115

प्रश्न (2) – हाल ही संयुक्त राज्य अमरीका ने दक्षिण कोरिया और किस देश को एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल बेचे जाने के लिए मंज़ूरी दी?
(अ) चीन
(ब) रूस
(स) जापान
(द) नेपाल

प्रश्न (3) – अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को हराकर निम्नलिखित में से किसने जीत दर्ज की है?
(अ) साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
(ब) स्मृति ईरानी
(स) संबित पात्रा
(द) सुषमा स्वराज

प्रश्न (4) – किस भारतीय राजनयिक को हाल ही जापान के नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन’ के लिए नामित किया गया है?
(अ) श्याम सरन
(ब) रवीश कुमार
(स) अरविन्द जोशी
(द) विपिन मलिक

प्रश्न (5) – राजस्थान का क्षेत्रफल श्रीलंका के क्षेत्रफल से कितना गुना है?
(अ) ३ गुना
(ब) १० गुना
(स) २ गुना
(द) 5 गुना

प्रश्न (6) – उस जनजाति का नाम बताइए, जो ऋग्वैदिक आर्यों के पंचजन से संबंधित नहीं है?
(अ) यदु
(ब) पुरु
(स) तुर्वस
(द) किकट

प्रश्न (7) – नागार्जुन किस बौद्ध संप्रदाय के थे?
(अ) सैत्रांतिक
(ब) वैभाषिक
(स) माध्यमिक
(द) योगाचार

प्रश्न (8) – निम्नलिखित में से कौन-सा एक विषय भारतीय संविधान की समवर्ती सूची के अंतर्गत आता है?
(अ) कारखाने
(ब) अंतरराज्यीय नदियां
(स) नागरिकता
(द) स्थानीय सरकार

प्रश्न (9) – भारत में द्विसदनात्मक व्यवस्थापिका को किस अधिनियम द्वारा प्रारम्भ किया गया?
(अ) 1919
(ब) 1909
(स) 1935
(द) 1947

प्रश्न (10) – हिमालय पर्वत श्रेणियां निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा नहीं है?
(अ) उत्तराखंड
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) सिक्किम
(द) हिमाचल प्रदेश

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (अ), 5. (द), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (अ), 10. (ब)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो