प्रश्न (1) – लालजी टंडन ने किस राज्य का राज्यपाल पद का कार्यभार संभाल लिया है?
(अ) ओडिशा
(ब) गुजरात
(स) महाराष्ट्र
(द) मध्यप्रदेश
प्रश्न (2) – देश की 7वीं आर्थिक जनगणना किस राज्य से शुरू हुई है?
(अ) गुजरात
(ब) त्रिपुरा
(स) आंध्रप्रदेश
(द) सिक्किम
प्रश्न (3) – ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिप्कार्ट द्वारा भारतीय शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए किस नाम से पहल आरंभ की गई है?
(अ) रक्षक
(ब) समर्थ
(स) बुलंद
(द) सार्थक
प्रश्न (4) – भारत के किस राज्य में बन्दर को एक साल के लिए हिंसक जानवर की श्रेणी में रखा गया है?
(अ) हरियाणा
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मेघालय
(द) हिमाचल प्रदेश
प्रश्न (5) – वृहत् राजस्थान का विधिवत उद्घाटन कहां किया गया?
(अ) अजमेर में
(ब) बीकानेर में
(स) जोधपुर में
(द) जयपुर में
प्रश्न (6) – कृष्णदेवराय ने कहां के प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण कराया?
(अ) हम्पी
(ब) हजारा
(स) बेलगाम
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (7) – इनमें से कौन अमीर खुसरो के गुरु थे?
(अ) मुइनुद्दीन चिश्ती
(ब) निजामुद्दीन औलिया
(स) बख्तियार काकी
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (8) – किस फसल की खेती एथेनॉल के लिए की जा सकती है?
(अ) जट्रोफा
(ब) मक्का
(स) पौन्गामिया
(द) सूरजमुखी
प्रश्न (9) – यूरेशिया क्षेत्र में पाया जाने वाला शीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान है-
(अ) स्टेपी
(ब) प्रेयरीज
(स) पम्पाज
(द) वेल्ड
प्रश्न (10) – संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी है-
(अ) विसुवियस
(ब) फ्यूजीयामा
(स) कोटोपैक्सी
(द) किलायू
उत्तरमाला: 1. (द), 2. (ब), 3. (ब), 4. (द), 5. (द), 6. (ब), 7. (ब), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द)