प्रश्न (1) – हाल ही रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किस वर्ष तक भारतीय रेल के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो जाने की घोषणा की गई है?
(अ) 2022
(ब) 2023
(स) 2024
(द) 2021
प्रश्न (2) – नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला चौथा राज्य निम्न में से कौन बना?
(अ) पश्चिम बंगाल
(ब) तमिलनाडु
(स) केरल
(द) बिहार
प्रश्न (3) – निम्नलिखित में से किस एयरलाइन्स में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचे जाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है?
(अ) गो एयरलाइन्स
(ब) इंडिगो एयरलाइन्स
(स) इंडियन एयरलाइन्स
(द) एयर इंडिया
प्रश्न (4) – हाल ही वैज्ञानिकों ने किस देश के मच्छरों में पाए गए एक नए वायरस को ‘यादा यादा’ वायरस का नाम दिया है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) भारत
(स) नेपाल
(द) चीन
प्रश्न (5) – राजस्थान में स्थापित प्रथम विश्वविद्यालय ‘राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर’ की स्थापना कब हुई थी?
(अ) 8 जनवरी 1947
(ब) 6 जून 1992
(स) 22 जुलाई 1963
(द) 22 जुलाई 1987
प्रश्न (6) – प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था?
(अ) ई.पू. चौथी शताब्दी
(ब) ई.पू. छठी शताब्दी
(स) ई.पू. दूसरी शताब्दी
(द) ई.पू. पहली शताब्दी
प्रश्न (7) – अमीर खुसरो किसके शिष्य थे?
(अ) ख्वाजा बख्तियार काकी
(ब) ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती
(स) शेख निजामुद्दीन औलिया
(द) शेख सलीम चिश्ती
प्रश्न (8) – सौरमंडल का केंद्र कौन-सा है?
(अ) मंगल
(ब) चंद्रमा
(स) वरुण
(द) सूर्य
प्रश्न (9) – किसके द्वारा इंटरनेट की स्पीड मापी जाती है?
(अ) आस्की
(ब) ब्राउजर
(स) बैंडविड्थ
(द) ऑपरानेट
प्रश्न (10) – बालिआरिक द्वीप समूह कहां स्थित है?
(अ) भूमध्य सागर
(ब) काला सागर
(स) बाल्टिक सागर
(द) उत्तरी सागर
उत्तरमाला: 1. (स), 2. (अ), 3. (द), 4. (अ), 5. (अ), 6. (ब), 7. (स), 8. (द), 9. (स) 10. (अ)