प्रश्न (1) – किस राज्य सरकार ने कुशल एवं प्रशिक्षित उम्मीदवारों को नौकरी खोजने में मदद करने के उद्देश्य से रोजगार संगी एप लॉन्च किया है?
(अ) उत्तर प्रदेश सरकार
(ब) छत्तीसगढ़ सरकार
(स) पंजाब सरकार
(द) बिहार सरकार
प्रश्न (2) – किस लेफ्टिनेंट जनरल को एक बार फिर भारत का महासर्वेक्षक नियुक्त किया गया है?
(अ) विमल उपाध्याय
(ब) चंदन सिंह
(स) गिरीश कुमार
(द) अमित वर्मा
प्रश्न (3) – भारत और बांग्लादेश ने बांग्लादेश के किस संस्थापक पर फिल्म बनाने हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं?
(अ) शाह अजीजुर रहमान
(ब) मोहम्मद मंसूर अली
(स) काजी जफर अहमद
(द) शेख मुजीबुर रहमान
प्रश्न (4) – किस जनजातीय समुदाय के शरणार्थियों को त्रिपुरा में बसाने के लिए गृह मंत्री द्वारा हाल ही समझौते पर हस्ताक्षर किये गये?
(अ) देओरी-गारो
(ब) जयंतिया
(स) बू्र-रियांग
(द) रेंगमा-बोडो
प्रश्न (5) – सरसों अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कहां की गई?
(अ) अविका नगर, टोंक
(ब) सांगानेर, जयपुर
(स) छापर, चूरू
(द) सेवर, भरतपुर
प्रश्न (6) – निम्नलिखित में से कौन सा डेक्कन क्षेत्र में गुरिल्ला युद्ध का अग्रणी माना जाता है?
(अ) शिवाजी
(ब) शाहजी भोसले
(स) मलिक अम्बर
(द) मालोजी भोंसले
प्रश्न (7) – स्वतंत्रता के बाद विकसित किया गया पहला बंदरगाह कौन-सा है?
(अ) कांडला
(ब) मुंद्रा
(स) हजीरा
(द) भावनगर
प्रश्न (8) – नरसिंहम समिति किससे सम्बन्धित है?
(अ) राष्ट्रीय आय से
(ब) कर सुधारों से
(स) बेरोजगारी से
(द) बैंकिंग सुधार से
प्रश्न (9) – शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन-सी है?
(अ) लार ग्रंथि
(ब) थॉयरायड
(स) यकृत
(द) आमाशय
प्रश्न (10) – ब्लड ग्रुप की खोज किसने की?
(अ) एडवर्ड जेनर
(ब) लैंड स्टेनर
(स) ए. फ्लेमिंग
(द) सैमुअल हैनिमैन
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (स), 3. (द), 4. (स), 5. (द), 6. (स), 7. (अ), 8. (द), 9. (स), 10. (ब)