प्रश्न (1) – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2024 तक देश में कितने नए एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है?
(अ) 100
(ब) 180
(स) 200
(द) 150
प्रश्न (2) – किस विश्वविद्यालय ने हाल ही नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की?
(अ) इलाहाबाद विश्वविद्यालय
(ब) दिल्ली विश्वविद्यालय
(स) कलकत्ता विश्वविद्यालय
(द) नालंदा विश्वविद्यालय
प्रश्न (3) – शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्देलअजीज अल थानी को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
(अ) सऊदी अरब
(ब) इराक
(स) ईरान
(द) कतर
प्रश्न (4) – किस देश में चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन वनीला’ आरंभ किया है?
(अ) कंबोडिया
(ब) मेडागास्कर
(स) इंडोनेशिया
(द) स्पेन
प्रश्न (5) – चौथ माता आराध्य स्थल कौनसे जिले में है?
(अ) भीलवाड़ा
(ब) जयपुर
(स) सवाई माधोपुर
(द) कोटा
प्रश्न (6) – ताम्राश्म काल में महाराष्ट्र के लोग मृतकों के शरीर को फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे?
(अ) उत्तर से दक्षिण की ओर
(ब) पूर्व से पश्चिम की ओर
(स) दक्षिण से उत्तर की ओर
(द) पश्चिम से पूर्व की ओर
प्रश्न (7) – लेजर प्रिंटर के आविष्कारक का नाम बताए-
(अ) गैरी स्टार्कवेदर
(ब) थॉमस एडीसन
(स) एडवर्ड डब्ल्यू.के. लॉग
(द) अलेक्जेंडर ग्राहमबेल
प्रश्न (8) – निम्नलिखित देशों में से कौन-सा एक यूरेनियम का प्रमुख उत्पादक है?
(अ) संयुक्त राज्य अमरीका
(ब) कनाडा
(स) जर्मनी
(द) जाम्बिया
प्रश्न (9) – भारत में ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा का मुख्य साधन क्या है?
(अ) कोयला
(ब) बिजली
(स) लकड़ी
(द) पेट्रोल
प्रश्न (10) – किस देश में इंटरनेट की औसत स्पीड सबसे तेज है?
(अ) दक्षिण कोरिया
(ब) दक्षिण अमरीका
(स) दक्षिण अफ्रीका
(द) ब्रिटेन
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (ब), 5. (स), 6. (अ), 7. (अ), 8. (ब), 9. (स), 10. (अ)