प्रश्न (1) – भारत में किस तारीख से भारत यूरो-6 मानक डीजल एवं पेट्रोल का उपयोग आरंभ किया जायेगा?
(अ) 25 मार्च
(ब) 1 अप्रेल
(स) 25 फरवरी
(द) 15 मार्च
प्रश्न (2) – हाल ही कौन-सा देश संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के प्रस्ताव से अलग हुआ है?
(अ) भारत
(ब) चीन
(स) श्रीलंका
(द) नेपाल
प्रश्न (3) – निम्नलिखित में से किसे हाल ही नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक चुना गया है?
(अ) अभय कुमार सिंह
(ब) विजय सरदाना
(स) अंकुश पाल
(द) नितिन नारायण वर्मा
प्रश्न (4) – हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020 के अनुसार कौन विश्व का सबसे अमीर शख्स है?
(अ) जेफ बेजोस
(ब) बर्नार्ड ऑरनॉल्ट
(स) बिल गेट्स
(द) मुकेश अंबानी
प्रश्न (5) – मरू महोत्सव कहां मनाया जाता है?
(अ) बीकानेर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) उदयपुर
प्रश्न (6) – भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं?
(अ) तक्षशिला
(ब) अतरंजीखेड़ा
(स) कौशाम्बी
(द) हस्तिनापुर
प्रश्न (7) – मंगोल आक्रमणकारी चंगेज खां भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर निम्न में से किसके काल में आया था?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी
(ब) इल्तुतमिश
(स) बलबन
(द) ऐबक
प्रश्न (8) – भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब हुई थी?
(अ) 1871
(ब) 1901
(स) 2001
(द) 1861
प्रश्न (9) – जल में विलेय है-
(अ) इथाइल एल्कोहॉल
(ब) क्लोरोफॉर्म
(स) कार्बन डाइऑक्साइड
(द) कार्बन टेट्राक्लोराइड
प्रश्न (10) – ‘पाम ट्री हिटर’ के नाम से कौन-सा क्रिकेट खिलाड़ी जाना जाता है?
(अ) सचिन तेंदुलकर
(ब) मोहिन्दर अमरनाथ
(स) पाली उमरीगर
(द) कपिल देव
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (अ), 5. (स), 6. (ब), 7. (ब), 8. (द), 9. (अ), 10. (स)