प्रश्न (1) – ‘सार्क कोविड-19 इमरजेंसी फंड’ के लिए भारत ने कितनी सहायता राशि देने की घोषणा की है?
(अ) 8 मिलियन डॉलर
(ब) 10 मिलियन डॉलर
(स) 5 मिलियन डॉलर
(द) 7 मिलियन डॉलर
प्रश्न (2) – सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए ब्याज दर 8.4 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दी गई है?
(अ) 7.3 प्रतिशत
(ब) 7.1 प्रतिशत
(स) 7.5 प्रतिशत
(द) 7.6 प्रतिशत
प्रश्न (3) – देश के किस पर्वतारोही ने सातों महाद्वीपों में सबसे ऊंचे ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया है?
(अ) सत्यरूप सिद्धांत
(ब) आशुतोष वर्मा
(स) विक्रमजीत सिंह
(द) आर्यन घोष
प्रश्न (4) – निम्नलिखित में से किस दिन विश्व निद्रा दिवस 2020 मनाया गया?
(अ) 21 मार्च
(ब) 12 मार्च
(स) 13 मार्च
(द) 25 मार्च
प्रश्न (5) – सागरमल गोपा का संबंध किस रियासत से है?
(अ) बीकानेर
(ब) उदयपुर
(स) जैसलमेर
(द) किशनगढ़
प्रश्न (6) – निम्न में कौन-सा युग्म असंगत है?
(अ) थूथौ-छोटे कानों वाला बकरा
(ब) थेगल-फटे वस्त्र पर लगाया जाने वाला पैबंद
(स) थेपड़ी-एक प्रकार का वस्त्र
(द) थूली-गेहूं का गाढ़ा दलिया
प्रश्न (7) – निम्नलिखित में से हड़प्पा सभ्यता का कौन-सा नगर तीन भागों में विभाजित है?
(अ) कालीबंगा
(ब) लोथल
(स) चन्हूदड़ो
(द) धौलावीरा
प्रश्न (8) – भक्त तुकाराम कौन-से मुगल सम्राट के समकालीन थे?
(अ) बाबर
(ब) अकबर
(स) जहांगीर
(द) औरंगजेब
प्रश्न (9) – सौर मंडल के किस ग्रह के पास सर्वाधिक प्राकृतिक उपग्रह है?
(अ) मंगल
(ब) शनि
(स) शुक्र
(द) बृहस्पति
प्रश्न (10) – छिली हुई सब्जियों को धोने से कौन-सा विटामिन निकल जाता है?
(अ) ए
(ब) सी
(स) डी
(द) ई
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (द), 3. (अ), 4. (स), 5. (स), 6. (स), 7. (द), 8. (स), 9. (ब), 10. (ब)