प्रश्न (1) – भारतीय रेलवे ने देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच किस नाम से काफी सस्ता वेंटिलेटर तैयार किया है?
(अ) प्रेम
(ब) जीवन
(स) अमर
(द) त्याग
प्रश्न (2) – आईक्यूएयर के डेटा के मुताबिक, दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित स्थानों में भारत के कितने शहर शामिल है?
(अ) दो
(ब) पांच
(स) सात
(द) चार
प्रश्न (3) – अंतरराष्ट्रीय मानव उड़ान दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
(अ) 15 फरवरी
(ब) 15 मार्च
(स) 12 अप्रेल
(द) 15 जनवरी
प्रश्न (4) – सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2020 में रोजगार दर कितने प्रतिशत के साथ सबसे निचले स्तर पर आ गई थी?
(अ) 8.2 प्रतिशत
(ब) 28.2 प्रतिशत
(स) 18.2 प्रतिशत
(द) 38.2 प्रतिशत
प्रश्न (5) – राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे संबंधित है?
(अ) सहरिया
(ब) भील
(स) मेव
(द) कालबेलिया
प्रश्न (6) – किस दुर्ग के विशाल परकोटे को ‘जालिम कोट’ कहते है?
(अ) सोनारगढ़
(ब) गागरोण
(स) रणथम्भौर
(द) बयाना
प्रश्न (7) – सल्तनत काल में भू-राजस्व का सर्वोच्च ग्रामीण अधिकारी था-
(अ) चौधरी
(ब) रावत
(स) मलिक
(द) पटवारी
प्रश्न (8) – कबीर एवं धरमदास के मध्य संवादों के संकलन का शीर्षक है-
(अ) सबद
(ब) अमरमूल
(स) साखी
(द) रमैनी
प्रश्न (9) – नानबाई की भट्टी में डबल रोटी बनाते समय खमीर (यीस्ट) मिलाने के कारण है-
(अ) डबल रोटी को सख्त बनाने के लिए
(ब) डबल रोटी को नम और स्पंजी बनाने के लिए
(स) खाद्य-मान ऊंचा करने के लिए
(द) इससे डबल रोटी ताजी रहती है
प्रश्न (10) – विश्व की सबसे गहरी झील कौन-सी है?
(अ) विक्टोरिया
(ब) मिशिगन
(स) मलावी
(द) बैकाल
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (द), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (ब), 9. (ब), 10. (द)