प्रश्न (1) – दिल्ली सरकार ने कोरोना के इलाज हेतु निम्न में से कौन-सा बैंक बनाने का फैसला किया है?
(अ) प्लाज्मा बैंक
(ब) कोविड-19 बैंक
(स) ब्लड बैंक
(द) ऑक्सीजन बैंक
प्रश्न (2) – माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही घोषणा की कि वह दुनिया भर में अपने सभी कितने रीटेल स्टोर को हमेशा के लिए बंद कर रही है?
(अ) 95
(ब) 83
(स) 20
(द) 90
प्रश्न (3) – आईसीएमआर के अनुसार भारत की पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ कब तक लॉन्च की जा सकती है?
(अ) 20 अक्टूबर
(ब) 12 दिसंबर
(स) 15 अगस्त
(द) 25 नवंबर
प्रश्न (4) – निम्न में से किस देश ने हाल ही अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है?
(अ) रूस
(ब) ईरान
(स) नेपाल
(द) चीन
प्रश्न (5) – कीरत सिंह सोढा व धन्ना-भींवा की छतरी किस दुर्ग में देखी जाती है?
(अ) गागरोण दुर्ग में
(ब) मेहरानगढ़ दुर्ग में
(स) नागौर दुर्ग में
(द) रणथम्भौर दुर्ग में
प्रश्न (6) – राजस्थान राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग का गठन कब किया गया?
(अ) 13 जुलाई, 1986
(ब) 2 अक्टूबर, 1986
(स) 1 जनवरी, 1988
(द) 26 मई, 1988
प्रश्न (7) – शेरशाह का मकबरा कहां है?
(अ) सासाराम
(ब) दिल्ली
(स) कानपुर
(द) आगरा
प्रश्न (8) – निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद श्रमिकों को पर्याप्त मजदूरी न दिए जाने से अतिलंघित होता है?
(अ) अनुच्छेद 16
(ब) अनुच्छेद 14
(स) अनुच्छेद 18
(द) अनुच्छेद 23
प्रश्न (9) – प्रथम गुप्त शासक के बारे में निम्न में कौन जानकारी देता है?
(अ) ह्यून-त्सांग
(ब) फाह्यान
(स) वांग-ह्यरुन से
(द) इत्सिंग
प्रश्न (10) – जैमिनी राय ने कला के किस क्षेत्र में नाम कमाया?
(अ) नाट्यकला
(ब) चित्रकला
(स) संगीत
(द) मूर्तिकला
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (ब), 5. (ब), 6. (द), 7. (अ), 8. (द), 9. (द), 10. (ब)