प्रश्न (1) – हाल ही किस देश ने सबसे बड़े कैमरा ट्रैप वन्यजीव सर्वेक्षण हेतु गिनीज बुक रिकॉर्ड में स्थान हासिल किया है?
(अ) रूस
(ब) चीन
(स) भारत
(द) नेपाल
प्रश्न (2) – भारतीय रेलवे ने पहली बार किस राज्य के गुंटूर से बांग्लादेश को सूखी मिर्च का परिवहन किया?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) बिहार
(स) झारखंड
(द) आंध्र प्रदेश
प्रश्न (3) – बीसीसीआई ने हाल ही अपने किस सीईओ का इस्तीफा मंजूर कर लिया है?
(अ) विनोद राय
(ब) राहुल जौहरी
(स) सबा करीम
(द) अनिरुद्ध चौधरी
प्रश्न (4) – निम्न में से कौन-सा देश वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार बना हुआ है?
(अ) नेपाल
(ब) चीन
(स) रूस
(द) अमरीका
प्रश्न (5) – फतेह खां द्वारा निर्मित फतेहपुर के किले (सीकर) का निर्माण कराया गया-
(अ) 1444 ईस्वी में
(ब) 1491 ईसवी में
(स) 1469 ईस्वी में
(द) 1453 ईस्वी में
प्रश्न (6) – अल्बर्ट हॉल के वास्तुकार कौन थे?
(अ) स्टीफन कोल्विन
(ब) एस. जैकब
(स) एस. निक्सन
(द) स्टीफन जॉर्ज
प्रश्न (7) – ‘सुरक्षा प्रकोष्ठ’ की नीति संबंधित है-
(अ) वारेन हेस्टिंग्स से
(ब) लॉर्ड डलहौजी
(स) हेनरी लारेंस से
(द) लॉर्ड कॉर्नवालिस से
प्रश्न (8) – होयसलों की प्राचीन राजधानी द्वारसमुद्र का वर्तमान नाम है-
(अ) शृगेरी
(ब) बेलूर
(स) हलेबिड
(द) सोमनाथपुर
प्रश्न (9) – संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान स्वीकृत किया गया था-
(अ) 30 जून 1948 को
(ब) 15 अगस्त 1947 को
(स) 26 नवंबर 1949 को
(द) 26 जनवरी 1950 को
प्रश्न (10) – उस विटामिन का नाम बताइए, जो सामान्यत: मांसाहारी भोजन में नहीं मिलता-
(अ) विटामिन बी12
(ब) विटामिन सी
(स) विटामिन डी
(द) विटामिन के
उत्तरमाला: 1. (स), 2. (द), 3. (ब), 4. (द), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (स), 10. (ब)