1. लद्दाख का पहला उप-राज्यपाल कौन बना है?
(अ) विक्रम वर्मा
(ब) आर.के. माथुर
(स) जी.सी. मुर्मू
(द) अरविन्द त्यागी
2. व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किस देश द्वारा मणिपुर में नदी पर नए पुल के निर्माण की घोषणा की गई है?
(अ) म्यांमार
(ब) भूटान
(स) बांग्लादेश
(द) चीन
3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही 28वां व्यास सम्मान प्रदान किया गया?
(अ) अजय बर्मन
(ब) विनीत पाल सिंह
(स) लीलाधर जगूड़ी
(द) अश्विन गौतम
4. भारत और फ्रांस ने हाल ही किस नाम से संयुक्त सैन्य अभ्यास किया?
(अ) शक्ति-2019
(ब) उत्कर्ष-2019
(स) पराक्रम-2019
(द) वैभव-2019
5. ‘राजस्थान प्राच्यविद्या प्रतिष्ठानÓ कहां स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) बीकानेर
(द) उदयपुर
6. निम्न में से सैय्यद वंश का संस्थापक किसे माना जाता है?
(अ) मुबारक शाह
(ब) अलाउद्दीन आलम शाह
(स) तैमूरलंग
(द) खिज्र खां
7. निम्नलिखित में से कौन मौर्ययुगीन अधिकारी तौल-मान का प्रभारी था?
(अ) पौतवाध्यक्ष
(ब) पण्याध्यक्ष
(स) सीताध्यक्ष
(द) सूनाध्यक्ष
8. किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता है?
(अ) राज्यपाल
(ब) संसद
(स) मुख्यमंत्री
(द) स्पीकर
9. पेनीसिलियम क्या है?
(अ) विषाणु
(ब) शैवाल
(स) कवक
(द) जीवाणु
10. पीले रंग का पूरक रंग कौन-सा है?
(अ) नारंगी
(ब) नीला
(स) लाल
(द) हरा
उत्तरमाला : 1.ब 2.अ 3.स 4.अ 5.ब 6.द 7.अ 8.अ 9.स १०.ब