शिक्षा

Gujarat GSEB 10th SSC result 2018 : 28 मई को gseb.org.in पर होगा जारी

3 Photos
Published: May 24, 2018 12:59:05 pm
1/3

द गुजरात सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड (जीएसएचएसईबी) 28 मई को 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित करेगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - www.gseb.org.in पर देख सकते हैं। सीनियर सेकंडरी एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सुबह 8 बजे देख सकते हैं। एसएससी और एसएचसी एग्जाम्स 12 मार्च से शुरू हुए थे। इससे पहले बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास साइंस का रिजल्ट 9 मई को जारी किया जा चुका है।

2/3

पिछले साल करीब 10.64 लाख स्टूडेंट्स ने एसएससी एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था। ग्रेस मार्क्स देने के बावजूद रेगुलर, रिपीटर्स और ओपन व प्राइवेट कैंडिडेट्स को मिला कर कुल पास प्रतिशत 53.10 रहा था। वर्ष 2017 में ओवरऑल पास परसेंट 68.24 था। वहीं वर्ष 2016 में रेगुलर स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 67.06 था। उस समय 3750 कैंडिडेट्स को A1 ग्रेड मिला था।

3/3

ऐसे चैक करें अपना रिजल्ट

अपना रिजल्ट चैक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को गुजरात बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट www.gseb.org.in पर जाना होगा। यहां आपको class 10 results का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया टैब खुलेगा। यहां आपको अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जानकारियां डाल कर सब्मिट करना होगा। इसके बाद आपका रिपोर्ट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट ले लें। यह आपको आगे की प्रक्रिया के लिए काम आएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.