शिक्षा

HBSE 15 मई को जारी कर सकता है 10वीं का परिणाम

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) 15 मई को 10वीं का परिणाम घोषित कर सकता है।

May 12, 2018 / 04:41 pm

जमील खान

HBSE Class 10th Results 2018

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) 15 मई को 10वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की माने तो परिणाम 15 मई को आ सकता है। चलन के तहत एचएसबीइ 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के आखिरी हफ्ते में जारी करता है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड इस साल परिणाम तय समय से पहले घोषित कर सकता है। बोर्ड ने अभी परिणाम घोषित करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

परिणाम घोषित होने के बाद जो बच्चे 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का आयोजन 8 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित करवाई थी। पिछले साल परीक्षा 7 से 28 मार्च के बीच आयोजित करवाई गई थी। इसके लिए प्रदेशभर में 1600 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परिणाम २५ मई को घोषित किए गए थे। पिछले साल करीब 3 लाख 18 हजार 205 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 1 लाख 43 हजार 676 लड़कियां थीं, जबकि 1 लाख 75 हजार 166 लड़के परीक्षा में बैठे थे। पास प्रतिशत 50.49 प्रतिशत रहा था। 55.30 प्रतिशत के साथ लड़कों ने बाजी मारी थी। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत महज 46.52 रहा था।

10वीं परिणाम 2018 देखने के लिए बच्चों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट खोलने के बाद बच्चों को मांगी गई जानकारी भरनी होगी जिसके बाद स्क्रीन पर उनका रिजल्ट आ जाएगा। रिजल्ट को डाउनलोड कर बच्चे उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Home / Education News / HBSE 15 मई को जारी कर सकता है 10वीं का परिणाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.