scriptAIMS ATMA Result 2021: मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक | How To Check AIMS ATMA 2021 Result By Name | Patrika News

AIMS ATMA Result 2021: मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक

Published: Feb 20, 2021 11:09:23 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

AIMS ATMA 2021 Result:
मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी
परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2021 को किया गया था।

PG courses admission

PG courses admission

AIMS ATMA 2021 Result: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को ATMA 2021 का रिजल्ट चेक करने के लिए, लॉगइन क्रेडेंशियल, अर्थात रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

Click Here For Check Result

आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2021 को किया गया था। यह परीक्षा सिर्फ एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 180 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे गए थे. हर सही उत्तर के लिए एक अंक दिए जाते थे। और गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काट लिए जाते थे।


एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई थी, और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2021 थी। इसके लिए उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान करने के लिए 7 फरवरी, 2021 तक का समय दिया गया थ। कैंडिडेट्स 9 फरवरी तक एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल सकते थ। ATMA 2021 का एडमिट कार्ड 10 फरवरी, 2021 को जारी किया गय।

नतीजे ऐसे करें चेक
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस 2021 का रिजल्ट चेक करने के लिए, कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, atmaaims.com पर लॉग इन करें। इसके बाद, होमपेज पर कैंडिडेट लॉगइन सेक्शन में जाकर परीक्षा तारीख को सेलेक्ट करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। कैंडिडेट्स उसका प्रिंट आउट जरूर लेवें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो