scriptJAC 10th Results 2019 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड | How To Check JAC 10th Result 2019 | Patrika News

JAC 10th Results 2019 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

locationजयपुरPublished: May 16, 2019 02:46:34 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

JAC 10th Results 2019

JAC 10th Results 2019

JAC 10th Results 2019

JAC 10th Results 2019 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। ये परिणाम झारखंड बोर्ड (जेएसी) की आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। जेएसी 10वीं परीक्षा परिणाम 2019 के लिए विद्यार्थी काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में लड़के, लड़कियों से आगे निकले हैं। छात्र 72.99% फीसदी और छात्राओं का परिणाम 68.67% रहा हैं। बोर्ड के चैयरमैन अरंविंद प्रसाद सिंह ने नतीजे जारी किए। इस साल परीक्षा में 441605 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था और 438256 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार कुल 310158 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम 70.77 प्रतिशत रहा है।
आपको बता दें कि मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्ततिकाओं का मूल्यांकन दो मई से शुरू हो गया था। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थी। झाऱखंड बोर्ड 10वीं में इस बार करीब 4.5 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

JAC 10th result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

इस बार झारखंड बोर्ड परीक्षा में 431,734 छात्रों ने हिस्सा लिया था। झारखंड बोर्ड में इस बार 2,12,410 लड़के दसवीं कक्षा में पास हुए है लड़कों का पास प्रतिशत 72.99% रहा। वहीं 68.67% लड़कियां यानी कुल 2,25,846 लड़कियां दसवीं बोर्ड की परीक्षा में पास हुई हैं। इस साल दसवीं बोर्ड में 70.77% विद्यार्थी पास हुए हैं।झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जैक) ने इस साल पहली बार राज्य के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने तक की सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया था जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा हो सके।
How To Check JAC 10th Result 2019

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले कॉउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही विद्यार्थी को नई टैब में भेजा जाएगा, जहां रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो