शिक्षा

ATMA 2021 Admit Card: 14 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

ATMA 2021 Admit Card:
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल (AIMS) ने आधिकारिक वेबसाइट पर ATMA 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
प्रवेश परीक्षा 14 फरवरी को होगी आयोजित

Feb 11, 2021 / 06:50 am

Deovrat Singh

university

ATMA 2021 Admit Card: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल (AIMS) ने आधिकारिक वेबसाइट पर ATMA 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 14 फरवरी को आयोजित होने वाले AIMS टेस्ट में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट – www.atmaaims.com पर लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ATMA एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पासवर्ड और एग्जाम डेट्स सहित लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी।

Click Here For Download Admit Card

ATMA 2021 एग्जाम में COVID-19 स्थिति को देखते हुए और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिमोट प्रोक्टर्ड तरीके से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। ATMA एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो देशभर के बिज़नेस स्कूलों में MBA कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को 11 फरवरी को ATMA 2021 टेस्ट से पहले एक अनिवार्य मॉक टेस्ट देना होगा। छात्र वेबसाइट पर लॉगइन करके मॉक टेस्ट के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

How To Download ATMA 2021 Admit Card
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.atmaaims.com पर जाएं।
– इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट्स लॉग इन पर जाएं।
– अब अपनी लॉग इन डिटेल्स डालें।
– सभी जानकारी सबमिट करने के बाद ATMA 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Home / Education News / ATMA 2021 Admit Card: 14 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.