scriptJNVST 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड | How To Download JNVST Class 9th Admit Card 2021 | Patrika News

JNVST 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Jan 27, 2021 03:55:29 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

JNVST Class 9th Admit Card 2021:
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 24 फरवरी 2021 को किया जाना है।

jnvst_admit_card.png

JNVST Class 9th Admit Card 2021: नवोदय विद्यालय समिति ने 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश एनवीएस द्वारा आयोजित किए जाने वाले एंट्रेंस टेस्ट के प्राप्तांकों के आधार पर होगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 24 फरवरी 2021 को किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nvsadmissionclassnine.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Click here For Download JNVST 2021 Admit Card

JNVST 2021 Exam Details
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनो ही भाषाओं में होगा। वहीं, उम्मीदवारों को अपने आंसर ओएमआर शीट के माध्यम से देने होंगे।

जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2021 में अंग्रेजी, हिंदी, मैथ और साइंस विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 100 अधिकतम अंक निर्धारित हैं। टेस्ट के अंकों और अन्य निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से एनवीएस द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

How To Download JNVST Class 9th Admit Card 2021
जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2021 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रवेश पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर ही दिये गये लॉगिन सेक्शन में अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन के भीतर ही उपलब्ध कराये गये एडमिट कार्ड के लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जेएनवी क्लास 9 एडमिट कार्ड 2021 के माध्यम से उम्मीदवार अपना रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और पते के विवरण के साथ-साथ जरूरी परीक्षा निर्देश भी जान पाएंगे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो