scriptNTA AISSEE 2021 Admit Card जारी, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड | How To Download NTA AISSEE 2021 Admit Card | Patrika News

NTA AISSEE 2021 Admit Card जारी, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

Published: Jan 12, 2021 10:06:03 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

AISSEE Sainik School Entrance Exam 2021 Admit Card:
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम 2021 के एडमिट कार्ड जारी
परीक्षा देश भर में बनाये गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 7 फरवरी 2021 को आयोजित की जायेगी

sainik.png

AISSEE Sainik School Entrance Exam 2021 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश परीक्षा देश के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था, वे अपने एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Download Admit Card

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम – 2021 परीक्षा देश भर में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 7 फरवरी 2021 को आयोजित की जायेगी। पूर्व में यह परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित की जानी थी।
प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन अक्टूबर माह में मांगे गए थे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 दिसंबर 2020 थी। इस बार से यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही है।
How To Download Sainik School Admit Card 2021

स्टूडेंट्स सबसे पहले nta.nic.in पर जाएं.
Download Admit Card- AISSEE – 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद जो नया पेज खुलेगा उस पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ की डिटेल दर्ज करें।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा।
इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो