यह बिजनेसेज को ट्विटर ऑडियंस को टारगेट करने में मदद करता है। यह फॉलोअर्स की टाइमलाइन का विश्लेषण करता है। यह एनालिटिक बारीकियां उपलब्ध करवाता है। पांच हजार से कम फॉलोअर्स वाले अकाउंट्स के लिए यह फ्री सर्विस है।
यह वेब सपोर्टेड सर्विसेज की प्रोडक्टिविटी काफी बढ़ा देता है। इसमें फेसबुक, ट्विटर और लिंक्डइन के साथ-साथ ब्लॉग्स भी शामिल हैं। इस सर्विस में कुछ बेसिक फीचर फ्री होते हैं। इसके सशुल्क वर्जन से फेसबुक अपडेट्स और लिंक्डइन शेयर्स को शेड्यूल कर सकते हैं।
Pagemodo
यह सोशल मार्केटिंग टूल छोटे व्यापारों के लिए तुरंत विजुअल्स तैयार करता है। इसके फीचर्स में फेसबुक पेज मैनेज करने और कस्टमाइज्ड कवर फोटोज, विजुअल पोस्ट्स और कॉन्टेस्ट के लिए टैब्स बनाने के टूल्स हैं। इससे नई पोस्ट शेड्यूल के अनुसार तुरंत लाइव हो जाती हैं और उन्हें कई प्लेटफॉम्र्स पर शेयर कर सकते हैं।
यह सोशल मीडिया शेड्यलिंग सर्विस है। इससे आप एक क्लिक से ट्विटर, फेसबुक, लिंक्डइन और गूगल प्लस पर पोस्ट शेड्यूल कर सकते हैं। इससे आपकी सोशल मीडिया फीड्स में नए अपडेट होते रहते हैं।
यह ट्विटर को मैनेज करने का बेहतरीन टूल है। यह उन फॉलोअर्स को पहचानने में मदद करता है, जिन्होंने यूजर को अनफॉलो कर दिया है। यह किसी ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर्स के जरिए अन्य रोचक यूजर्स भी खोजता है।
यह कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक लोकेशन से पोस्ट, मॉनिटर और एनालिसिस कर सकता है। यह सर्विस फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और लिंक्डइन के पर्सनल प्रोफाइल्स पर एक इनबॉक्स से ही मैसेज मॉनिटर करने की सुविधा देती है। यह सोशल रियल टाइम ब्रांड मॉनिटरिंग और कॉम्प्रिहेंसिव रिपोर्टिंग टूल भी ऑफर करता है।
यह एक एडवांस्ड सोशल मीडिया मैनेजमेंट टूल है। इसे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक साथ मैनेज करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पहले से चल रहे सोशल कैंपेन्स की बारीकियां समझाने के लिए विस्तृत रिपोट्र्स उपलब्ध करवाता है।
यह सिंगल स्क्रीन पर ट्विटर फीड्स को मॉनिटर और मैनेज करने के लिए अच्छा सोल्यूशन है। यह स्पेसिफिक कीवड्र्स के आधार पर फिल्टर लगाता है। यह जरूरी चीजों पर फोकस करने में मदद करता है।
यह यूआरएल शॉर्टनिंग सर्विस है। सोशल मीडिया पोर्टल्स पर पोस्ट करने के लिए छोटे यूआरएल चाहिए, तो यह उपयोगी है। इससे जान सकते हैं कि वास्तविक क्लिक्स कितने आए हैं। यह सर्विस मुफ्त में कस्टम डोमेन नेम के इस्तेमाल को सपोर्ट करती है।