scriptICSE ISC Result 2018 : आज जारी होगा 10वीं, 12वीं का परिणाम | ICSE and ISC result to be declared today | Patrika News

ICSE ISC Result 2018 : आज जारी होगा 10वीं, 12वीं का परिणाम

Published: May 14, 2018 12:21:15 pm

इस साल CISCE ने पास प्रतिशत घटा दिया है।

ICSE ISC Results 2018

ICSE ISC Results 2018

कक्षा 10वीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) के परिणाम सोमवार को जारी होंगे। जिन बच्चों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट के अलावा परिणाम एसएमएस के जरिए भी जाना जा सकता है। इस साल CISCE ने पास प्रतिशत घटा दिया है। ICSE परीक्षा पास करने के लिए बच्चों को 35 की बजाए न्यूनतम 33 प्रतिशत हासिल करने होंगे। वहीं, ISC परीक्षा पास करने के लिए उम्मीइवार को 40 कि बजाए 35 प्रतिशत हासिल करने होंगे। यह नियम इसी साल से लागू होगा। पहले कहा गया था कि नया नियम वर्ष 2019 से लागू होगा। परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा।

इस तरह देख सकते हैं परिणाम
परिणाम देखने के लिए बच्चों को आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org खोलनी होगी।

वेबसाइट खुलने के बाद Results 2018 पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद अपना कोर्स ICSE या ISC चुनें।

फिर उम्मीदवार अपना यूआइडी और कैपचा डाले।

शो रिजल्ट (परिणाम दिखाएं) पर क्लिक करें।

ISC परीक्षा 7 फरवरी को शुरू होकर 2 अप्रेल को खत्म हुई थी, जबकि ICSE परीक्षा 26 फरवरी को शुरू हुई थी और खत्म 28 मार्च को हुई।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो