शिक्षा

जानिए, 12th Fail वाले IPS Manoj Sharma और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी की इंस्पायरिंग कहानी

5 Photos
Published: March 20, 2024 01:09:27 pm
1/5

IG पद पर प्रमोशन मिलने के बाद एक बार फिर मनोज शर्मा (IPS Manoj Sharma) सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें, उनके ऊपर फिल्म भी बनी थी। ये फिल्म 12th Fail है। मनोज शर्मा मध्य प्रदेश के एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं।

2/5

वो 12वीं कक्षा में फेल हो गए थे। इस दौरान उन्होंने सिविल सेवा में आने का मन बनाया। हालांकि, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो महंगी कोचिंग के फीस दे सकते। उन्होंने आटा चक्की, लाइब्रेरी और भी इस तरह के कई छोटे-मोटे काम करके खुद का खर्च निकाला और 3 असफल प्रयासों के बाद चौथे प्रयास में UPSC क्रैक किया।

3/5

मनोज शर्मा (IPS Manoj Sharma) ने चार बार CSE (Civil Service Exams) परीक्षा दी थी और अपने चौथे प्रयास में सफल हुए। उन्होंने ऑल ओवर इंडिया में 121 रैंक हासिल किया था, जिसके बाद 2005 में वो IPS बने।

4/5

दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएसी की पढ़ाई के दौरान मनोज की मुलाकात श्रद्धा जोशी (Shraddha Joshi Sharma) से हुई। श्रद्धा भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर प्यार हुआ।

5/5

मनोज और श्रद्धा के जीवन में एक समय ऐसा आया जब उन्होंने एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने का वादा किया और शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.