scriptJEE Main 2021 Admit Card: जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी! पढ़ें पूरी डिटेल्स | JEE Main 2021 Admit Card for February session | Patrika News

JEE Main 2021 Admit Card: जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी! पढ़ें पूरी डिटेल्स

Published: Feb 09, 2021 11:24:18 am

Submitted by:

Deovrat Singh

JEE Main 2021 Admit Card:
फरवरी सेशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाना है।

jee_main.jpg

JEE Main 2021 Admit Card: जेईई मेन 2021 फरवरी सेशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2021 की जेईई मेन परीक्षा के लिए करीब 21 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस वर्ष जेईई मेन चार सत्रों में आयोजित की जाएगी। फरवरी सेशन के लिए लगभग 6.6 लाख उम्मीदवारों ने शामिल होने का विकल्प चुना है। जेईई मेन 2021 फरवरी सेशन परीक्षा के लिए हॉल टिकट एग्जाम पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Click Here For More Information

JEE Main February 2021 Admit Card
एनटीए द्वारा जेईई मेन के एडमिट कार्ड आमतौर पर एग्जाम डेट से दो सप्ताह पूर्व जारी किए जाते हैं। ऐसे में जब परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से किया जा रहा है तो उम्मीद है कि एडमिट कार्ड आज, 9 फरवरी या कल, 10 फरवरी को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, एनटीए द्वारा जेईई मेन 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीदवार जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

यह भी पढ़ें

होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें

जेईई मेन 2021: 9 लाख स्टूडेंट्स ने किया आवेदन

JEE Main 2021 Important Instruction
एनटीए द्वारा परीक्षा में कोरोना महामारी को लेकर जरुरी गाइडलाइन जारी की गई है। परीक्षा केंद्रों पर भी एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। जेईई मेन 2021 परीक्षा के निर्देशों के साथ-साथ महामारी से सम्बन्धित जरूरी निर्देश भी एडमिट कार्ड पर अंकित होंगे। जेईई मेन एग्जाम में उम्मीदवारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क या फेस कवर का इस्तेमाल, आदि जरुरी होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो