scriptJharkhand JAC Class 9th result 2020: इस सप्ताह नहीं जारी होंगे परिणाम, जानें पूरी डिटेल्स | Jharkhand JAC Class 9th result 2020 | Patrika News

Jharkhand JAC Class 9th result 2020: इस सप्ताह नहीं जारी होंगे परिणाम, जानें पूरी डिटेल्स

locationजयपुरPublished: Mar 22, 2020 10:47:14 am

Submitted by:

Deovrat Singh

#patrikaCoronaLATEST : कोरोनवायरस के चलते झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JAC Result 2020 को जारी करने में देरी करने का फैसला किया है और इस सप्ताह झारखंड JAC कक्षा 9वीं के परिणाम…

JAC Class 9th Result 2020

JAC Class 9th Result 2020

#patrikaCoronaLATEST : कोरोनवायरस के चलते झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JAC Result 2020 को जारी करने में देरी करने का फैसला किया है और इस सप्ताह झारखंड JAC कक्षा 9वीं के परिणाम जारी नहीं करेगा। अधिकारी के अनुसार, जेएसी परिणाम की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस वर्ष, फरवरी में आयोजित परीक्षा में 8 लाख से अधिक विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। इसके अलावा, JAC का परिणाम jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in, www.jac.nic.in पर उपलब्ध होगा।

ऐसे चेक करें परिणाम
परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jac.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए जेएसी परिणाम 2020 के लिए लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में दिए गए फ़ील्ड में, अपना रोल नंबर / पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। विवरण दर्ज करके सबमिट करने के साथ ही आपका JAC कक्षा 9 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट जरूर लें लेवें। पिछले साल, कक्षा 9 का परिणाम 11 अप्रैल, 2019 को घोषित किया गया था। इस साल यह परिणाम कुछ दिन पहले जारी किया गया है।


Google Play स्टोर के माध्यम से परिणाम की जाँच करें
विद्यार्थी Google Play स्टोर पर उपलब्ध अन्य एप्लिकेशन के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं। एक ऐप के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर पूर्व-पंजीकृत करना होगा।

JAC Result 2020: वेबसाइटों की सूची
jac.nic.in
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
jharresults.nic.in

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो