scriptस्कूल पाठ्यक्रम में शामिल होगी अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी : सीएम | Life of Ex PM Vajpayee will be included in school curriculum : CM Das | Patrika News

स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल होगी अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी : सीएम

Published: Aug 20, 2018 03:26:24 pm

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को झारखण्ड मंत्रालय में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीयक्षति है।

Raghubar Das

Raghubar Das

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को झारखण्ड मंत्रालय में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीयक्षति है। वे सदैव हमारे आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनकी अस्थियां झारखण्ड की प्रमुख पांच नदियों में विसर्जित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार अटल बिहारी बाजपेयी की जीवनी को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करेगी ताकि आनेवाली पीढ़ी उन्हें, उनके विचारों और उनके कार्यों के बारे में जाने। इस संबंध में राज्य सरकार ने शिक्षा मंत्री को निर्देश भी दिया है।

देश के 82 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के निर्माता हैं। झारखण्ड राज्य उनकी देन है। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता और राज्य सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि उनके लिए कुछ विशेष करें। सीएम ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केरल में आई भीषण बाढ़ और तबाही से पूरा देश देश स्तब्ध है। राज्य सरकार ने 5 करोड रूपए राहत के लिए केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज रही है।

छत्तीसगढ़ : स्कूलों में गुजराती सिखाने पर ‘राजनितिक रार’ शुरू

मुख्यमंत्री ने समाज सेवी संस्थाओं के साथ-साथ आम जनता से अपील की कि अपने-अपने स्तर से भी इस विपदा की घड़ी में लोग केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना किया कि जल्द भगवान शिव इस प्रकृतिक विपदा से केरल के बाढ़ पीड़ितों को राहत दें।

तकनीकी शिक्षा के साथ मोटापे से मुक्त रहने के गुर भी सिखाएगी GTU

 

खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक पर संसद की मुहर
राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक 2018 को राज्यसभा ने गुरुवार को कांग्रेस के भारी हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित से कर दिया। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रावधान करने वाले इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई। लोकसभा इसे तीन अगस्त को पारित कर चुकी है। विधेयक पर लगभग एक घंटे की चर्चा का जवाब देते हुए खेल एवं युवा मामलों के मंत्री कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि मणिपुर में स्थापित देश के पहले राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय का कुलाधिपति और शिक्षकों के रूप में प्रतिष्ठित खिलाड़ी नियुक्त किए जाएंगे और विदेशी प्रशिक्षकों को बुला कर विश्वविद्यालय में कक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। विभिन्न राज्यों में वहां की सरकारों से चर्चा करके समुचित सुविधाएं एवं जमीन मिलने पर आउटलाइन केन्द्र खोले जाएंगे।
कर्नल राठौड़ का जवाब कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे के बीच हुआ। कांग्रेसी सदस्य राफेल पर संयुक्त जांच समिति की मांग करते हुए नारे लगाते रहे और सभापति के आसन के समक्ष में खड़े रहे। विधेयक पर चर्चा के बीच कांग्रेस के आनंद शर्मा, मधुसूदन मिस्त्री, रिपुन बोरा और समाजवादी पार्टी के नीरज चंद्रशेखर लगातार बोलते रहे जिसे नायडु ने कार्यवाही से निकालने का आदेश दिया। चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी के चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि खेलों को अनिवार्य शिक्षा के तौर पर पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।
नामित मैरी काम ने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय से खेलों को बढ़ावा मिलेगा और नइ प्रतिभाएं सामने आएंगी। तृणमूल कांग्रेस के मोहम्मद नदीमुल हक ने कहा कि खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। जनता दल यू की कहकशां परवीन ने कहा कि देश ने खेलों के क्षेत्र में पर्याप्त उपलब्धि हासिल नहीं की है। ऐसे विश्वविद्यालय देश के अन्य हिस्सों में भी खोले जाने चाहिए। तेलंगाना राष्ट्र समिति के बांडा प्रकाश ने कहा कि पूरे भारत में खेल परिसर बनाए जाने चाहिए जिससे युवाओं को आगे बढऩे के अवसर मिल सके।
असंबद्ध रीताब्रत बनर्जी ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि खेलों में अधिक से अधिक निवेश करना चाहिए। कोलकाता में राष्ट्रीय फुटबाल अकादमी स्थापित करनी चाहिए। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विजय साई रेड्डी ने कहा कि खेलों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की जरुरत है। आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि खेलों के लिए बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के हर्षवर्धन सिंह डुंगरपुर ने कहा कि किशोर व्यवस्था में खिलाडिय़ों की पहचान की जानी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो