scriptNEET PG 2021 admit card: नीट पीजी का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड | neet pg 2021 admit card released | Patrika News

NEET PG 2021 admit card: नीट पीजी का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

locationनई दिल्लीPublished: Apr 14, 2021 12:13:01 pm

Submitted by:

Dhirendra

NEET PG 2021 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने नीट पीजी 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

neet pg 2021 admit card
NEET PG 2021 Admit Card: कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने तय योजना के मुताबिक नीटी पीजी 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों नीट पीजी 2021 के लिए आवेदन किया था वो एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

इसे भी पढ़ें : AIU 95th Annual Meeting: पीएम मोदी आज एआईयू की वार्षिक बैठक को करेंगे संबोधित
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लॉग इन करें। होमपेज पर उपलब्ध NEET PG 2021 पर क्लिक करें। नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन करने और सबमिट करने के लिए अपनी मांगी हुई जानकारी दर्ज करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट ले लें।
इसे भी पढ़ें : Summer Vacation in MP Schools: मध्यप्रदेश सरकार ने की घोषणा, 8वीं कक्षा तक के बच्चों की 15 अप्रैल से छुट्टियां शुरू

18 अप्रैल को होगा नीट पीजी 2021 का एग्जाम
नीट पीजी 2021 का एडमिटकार्ड एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को जारी होना था। कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते ऐसा नहीं हो पाया। एनबीई की ओर से जारी शेड्यूल के मुतसबिक नीट पीजी-2021 का आयोजन 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। नीट पीजी परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। ये परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजकर 30 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में होगा। इस परीक्षा के जरिए मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन होता है।
इसे भी पढ़ें : MP Board Exams Postponed: एमपी बोर्ड की 10वीं,12वीं की परीक्षाएं स्थगित, जल्द आएंगी नई तारीखें

31 मई को आएंगे नतीजे
अभी तक की योजना के मुताबिक 31 मई तक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने 30 जून 2021 को या पहले इंटर्नशिप पूरी की है वो नीटी पीजी के लिए योग्य माने जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो