scriptNIRF ranking 2019 : कोलकाता विवि ने रैंकिंग में जादवपुर विवि को पछाड़ा | NIRF ranking 2019 : Calcutta univ beats Jadavpur univ in ranking | Patrika News

NIRF ranking 2019 : कोलकाता विवि ने रैंकिंग में जादवपुर विवि को पछाड़ा

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2019 02:01:54 pm

कलकत्ता विश्वविद्यालय (Calcutta University) ने शहर के एक अन्य प्रमुख शैक्षणिक संस्थान जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) को राष्ट्रीय रैंकिंग में पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है।

Calcutta University

Calcutta University

कलकत्ता विश्वविद्यालय (Calcutta University) ने शहर के एक अन्य प्रमुख शैक्षणिक संस्थान जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) को राष्ट्रीय रैंकिंग में पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में पहले स्थान पर भारतीय विज्ञान संस्थान,बेंगलूरु रहा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में सोमवार को देश के विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग की घोषणा की। देश के 10 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से कोलकाता विश्वविद्यालय 5वें और जादवपुर 6वें स्थान पर रहा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने पहली एआरआईआईए 2019 (अटल रैंकिंग ऑफ इंस्ट्यूशन ऑन इनोवेशन अचिवमेंट) जारी की। भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलूरु पहले स्थान पर रहा। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली दूसरे और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी तीसरे स्थान पर रहे।

देश के शीर्ष 10 विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं :-
भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूरु

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, दिल्ली

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी

हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद

कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता

जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता

अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई

अमृता विश्वास विद्यापीठ, कोयम्बटूर

मनीपाल अकादमी ऑफ हॉयर एजुकेशन

सावित्री भाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो