शिक्षा

NTA NEET Admit Card 2019 होंगे आज जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET 2019 Exam के एडमिट कार्ड (NEET Admit Card) आज जारी कर दिए जाएंगे।

Apr 15, 2019 / 12:45 pm

सुनील शर्मा

NEET

National Testing Agency (NTA) ने जानकारी देते हुए बताया है कि NEET 2019 Exam के एडमिट कार्ड (NEET Admit Card) आज जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थी अपना NEET Admit Card 2019 एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet .nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि NEET Exam का आयोजन 5 मई 2019 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

बिना ऐडमिट कार्ड के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस परीक्षा के मार्क्स के आधार पर ही छात्रों को मेडिकल कॉलेजों (एमबीबीएस तथा बीडीएस कोर्सेज) में एडमिशन दिया जाएगा। नीट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया गत वर्ष एक नवंबर 2018 को आरंभ हुई थी, जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2018 थी।

ऐसे करें nta neet Admit Card 2019 डाउनलोड
Step 1 – NEET Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in ओपन करें।
Step 2 – इसके बाद छात्रों को अपने लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड के जरिए वेबसाइड में लॉगइन करना होगा। यहां आपको NEET Admit Card 2019 का लिंक दिखाई देगा।
Step 3 – इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा।
Step 4 – ओपन हुए इस नए पेज पर मांगी गई डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर आदि की डेटा फीड कर सब्मिट करें।
Step 5 – सब्मिट करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इस एडमिट कार्ड को आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकते हैं।

Home / Education News / NTA NEET Admit Card 2019 होंगे आज जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.