scriptNVS Class 9 Admission Admit Card 2020 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड | NVS class 9 admission Admit Card 2020 | Patrika News

NVS Class 9 Admission Admit Card 2020 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

locationजयपुरPublished: Jan 18, 2020 12:19:37 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

NVS Class 9 Admission Admit Card 2020: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।नवोदय विद्यालय कक्षा नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NVS Class 9 Admission Admit Card 2020

NVS Class 9 Admission Admit Card 2020

NVS Class 9 Admission Admit Card 2020: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।नवोदय विद्यालय कक्षा नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2020 को देशभर में स्थित 636 नवोदय विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम में सफल होने के बाद छात्रों को डॉक्यूमेंट्स औपचारिकता के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में शामिल वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को तैयार रखें। एग्जाम के रिजल्ट की सूचना एसएमएस और सफल आवेदकों को स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दी जाएगी।

कक्षा नौ में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को ओएमआर सीट में आंसर देना होगा। परीक्षा में जनरल साइंस, गणित, अंग्रेजी और हिंदी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र का स्तर कक्षा 9वीं का होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

How To Download NVS Admit Card 2020
एनवीएस एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले विद्यार्थी को आधिकारिक वेबसाइट nvsadmissionclassnine.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए NVS Admit Card 2020 के लिंक पर क्लिक करना होगा। NVS Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा, जहां मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी। जानकारी सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो