scriptOnline General Knowledge Questions Paper 2018: सरकारी परीक्षा में पूछे जाते हैं ये सवाल | Online general knowledge Question Paper2018 interview questions answer | Patrika News

Online General Knowledge Questions Paper 2018: सरकारी परीक्षा में पूछे जाते हैं ये सवाल

Published: Aug 19, 2018 02:38:18 pm

Competition Exam तथा Interview में कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो हमें पता नहीं होते। ये हमारे दैनिक जीवन से जुड़े होते हैं।

Education News,interview tips,general knowledge,GK,education tips in hindi,questions Answers,

Education News,interview tips,general knowledge,education tips in hindi,questions Answers,gk,General Knowledge,gk Questions Paper,Online General Knowledge,online gk, interview tips in hindi

वर्तमान में Competition Exam तथा Interview में कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो हमें पता नहीं होते। ये हमारे दैनिक जीवन से जुड़े होते हैं। रोजमर्रा के जीवन में हमारे साथ कई वैज्ञानिक घटनाएं घटती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर हमें उनका पता ही नहीं चलता। हम ऐसी ही कुछ चीजों के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में यहां जानेंगे।
प्रश्न – (1) अगली बार भोजन के समय गाढ़े सूप या चावल के मांड को चम्मच से गोल-गोल अच्छी तरह हिलाएं। चम्मच निकालने पर आप पाएंगे कि घूमना बंद होने से पहले क्षण भर के लिए सूप या मांड उल्टी दिशा में घूमता है। ऐसा क्यों होता है?
सूप या मांड का उल्टी दिशा में घूमना विस्को इलास्टिसिटी यानी तरल वस्तुओं में लसलसेपन और लोच का सटीक उदाहरण है। एक बार जब आप सूप को हिलाना बंद कर देते हैं तो सूप की वे तहें जो बर्तन से सीधे संपर्क में हैं, सबसे पहले रुक जाती हैं लेकिन सूप की वे तहें जो सतहें पर हैं, वे अपने लसलसेपन के कारण अब भी घूमती रहती हैं। बर्तन से लगी सूप की रुकी हुई तहें अब घूमती तहों पर ब्रेक लगाती हैं और वे रुककर उल्टी दिशा में घूमती हैं। इससे सूप में एक स्प्रिंगनुमा कंपन पैदा हो जाता है। सूप के लसलसेपन के कारण थोड़ी देर में यह कंपन खत्म हो जाता है। अगर कोई तरल, जैसे पेस्ट बहुत लसलसा है तो उसमें घुमाव केवल एक ही बार उलटकर खत्म हो जाएगा।
प्रश्न – (2) कागज का टुकड़ा फाड़ते समय आपको एक खास तरह की आवाज सुनाई देगी। आप पाएंगे कि आप कागज जितनी अधिक तेजी से फाड़ते हैं, ध्वनि का स्वरमान भी उतना ही ऊंचा है। ऐसा क्यों होता है?
कागज सेल्युलोज के रेशों का बना होता है। जब आप कागज को फाड़ते हैं तो ये रेशे एक के बाद एक टूटते हैं। इससे कागज में कंपन होने लगता है, जो ध्वनि तरंगों के रूप में हमें सुनाई देता है। जब आप कागज को तेजी से फाड़ते हैं तो आप बहुत सारे रेशे एक साथ तोड़ते हैं, जिससे कंपन की तीव्रता बढ़ जाती है और तेज आवाज सुनाई पड़ती है।
प्रश्न – (3) जब लोग खुश होते हैं तो अपने होंठों से मधुर लय में सीटी बजाने लगते हैं। यह सुरीला सुर किस प्रकार से पैदा होता है?
सीटी जिस कारण बजती है, उसे छेद आवाज (होल टोन) कहा जाता है। जब हवा तेजी से किसी छेद से गुजरती है तो उसमें गोल चक्कर खाती भंवरें बनती हैं, जिनसे सीटी की आवाज पैदा होती है। चाय की केतली की सीटी भी ***** टोन के प्रभाव का एक अच्छा उदाहरण है। ऐसी सीटी में दो छेद होते हैं, जिनके बीच थोड़ी जगह होती है
प्रश्न – (4) आप किसी पर्वतीय स्थल पर तो जरूर गए होंगे। वहां प्राय: ठंड होती है। ऊंचे पहाड़ों पर समुद्र तट की अपेक्षा ठंड ज्यादा क्यों होती है, जबकि पर्वतीय स्थल पर आप सूर्य के कई हजार फुट करीब होते हैं?
ऊंचाई पर तापमान दो कारणों से कम होता है। पहला, यद्यपि हवा सूर्य की तमाम खतरनाक किरणें (अल्ट्रा वायलेट, एक्स रे आदि) सोख लेती हैं लेकिन वह सूर्य की गर्मी को अधिक नहीं सोखतीं। पृथ्वी की तरह (और हमारी चमड़ी) ही सूर्य की गर्मी सोखती है और संवाहन से आस-पास की हवा को गर्म करती है। दूसरा, ऊंचाई के साथ-साथ हवा का घनत्व और दबाव दोनों कम होते हैं। इसके परिणामस्वरूप जमीन से सटी हवा गर्म होने के बाद फैलती है और ऊपर उठते-उठते ठंडी होती जाती है। यह गर्म हवा जमीन से बहुत ऊपर नहीं उठ पाती और धरती और ऊपर की ठंडी हवा की परतों के बीच ठहर जाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो