scriptRBSE Result 2019 : राजस्थान बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम को लेकर लेटेस्ट अपडेट, यहां देखें | Rajasthan borad BSER class 10th result 2019 | Patrika News

RBSE Result 2019 : राजस्थान बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम को लेकर लेटेस्ट अपडेट, यहां देखें

locationजयपुरPublished: Apr 21, 2019 03:08:20 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

RBSE Class 10th Result 2019

RBSE Class 10th Result 2019

RBSE Class 10th Result 2019

RBSE 10th Result 2019 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 11 लाख विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। परिणाम को लेकर संभावना जताई जा रही है कि जून के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि RBSE Class10th Result 2019 इस बार 7 जून, 2019 तक जारी हो सकते हैं। जो विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ और rajresults.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी।
RBSE Class 10th Result 2019
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अभी कॉपी जांचने का कार्य संपादित किया जा रहा है। मूल्याङ्कन कार्य पूरा होने के बाद परिणाम तैयार किए जायेंगे। बोर्ड अभी तक परिणाम जारी होने की तिथि के बारे में बता नहीं सकता। अधिकारीयों के अनुसार परिणाम जून महीने के शुरुआत में ही जारी किया जाएगा। वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम और प्राप्तांकों की जांच कर सकते हैं। आरबीएसई दसवीं बोर्ड रिजल्ट मोबाइल पर भी एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
RBSE 12th Science and Commerce Result 2019 बोर्ड द्वारा मई महीने के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, और 12वीं कला वर्ग के परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी होंगे। जून के पहले सप्ताह में ही RBSE Class 8th Result 2019 घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने सभी संवेदनशील केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी प्रदान करने के साथ धोखाधड़ी के मुद्दों को रोकने के लिए कई उपाय किए। किसी भी कदाचार को रोकने के लिए, RBSE ने राज्य में लगभग 300 संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए। रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।
RBSE Class 10th Result 2019 इस बार प्रदेश में बनाए गए थे 5586 परीक्षा केन्द्र
12 वीं और 10 वीं की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 5586 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इस बार दूरी कम करने के लिए 160 केन्द्र नए बनाए गए हैं। जयपुर जिले में 556 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 145 केन्द्र निजी स्कूलों में बनाए गए।
आरबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2019
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, द्वारा 10 वीं की परीक्षा 14 मार्च से आयोजित हुई थी। प्रदेश में 10 लाख 88 हजार 241 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। प्रवेशिका के लिए 6 हजार 924 और व्यावसायिक परीक्षा के लिए 34 हजार 460 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षा 27 मार्च को समाप्त हुई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो