scriptRajasthan BSTC 2019 Result : राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट सीधे यहां से करें डाउनलोड, नतीजे जारी | Rajasthan BSTC 2019 Result : steps to check | Patrika News

Rajasthan BSTC 2019 Result : राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट सीधे यहां से करें डाउनलोड, नतीजे जारी

locationजयपुरPublished: Jul 03, 2019 01:05:17 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

Rajasthan BSTC 2019 Result : जिन उम्मीदवारों ने 26 मई 2019 को आयोजित हुई परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे राजस्थान बीएसटीसी 2019 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए …

Rajasthan BSTC 2019 Result

How To Check Rajasthan BSTC 2019 Result

Rajasthan bstc 2019 Result : शिक्षा विभाग द्वारा राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने ट्वीट के जरिए जारी होने की जानकारी दी थी। देखा जाए तो परिणाम जून महीने में जारी हो जाते लेकिन परिणाम जारी होने में कुछ समय लग गया था। जिन अभ्यथियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे अपना BSTC 2019 Result केवल आधिकारिक वेबसाइट bstc2019.org देख सकते हैं।

हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान BSTC ने आगामी सत्र के लिए D.El / Ed कोर्स एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। यह आवेदन D.El.Ed (सामान्य) और D.El.Ed (संस्कृत) दोनों के लिए है। इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था । ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 08 / अप्रैल / 2019 को समाप्त हुए थी। परिणाम देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Rajasthan bstc 2019 result डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट परीक्षा की तारीख से 1 महीने की अवधि में घोषित किया जाता है। लेकिन इस वर्ष, परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी और परिणाम जारी होने में थोड़ा समय लगा है। लेकिन आज 3 जुलाई को परिणाम जारी कर दिया गया है। शिक्षा राज्य मंत्री ने ट्वीट के जरिए कहा था कि परिणाम 3 जुलाई दोपहर 12:15 बजे जारी कर दिए जाएंगे। काउन्सलिंग प्रक्रिया के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

How To Check Rajasthan BSTC 2019 Result
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bstc2019.org पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए बीएसटीसी-2019 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही उम्मीदवारों को एक नई विंडो पर परिणाम की जांच करने के लिए लॉगिन करना होगा। रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करने के साथ ही स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो