scriptसर्वश्रेष्ठ स्कूलों को मिलेंगे पुरस्कार, जारी हुआ परिपत्र | Rajasthan govt will give awards to best school | Patrika News

सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को मिलेंगे पुरस्कार, जारी हुआ परिपत्र

locationजयपुरPublished: Jan 24, 2020 02:12:40 pm

राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर के सरकारी विद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय का पुरस्कार दिया जाएगा।

education news in hindi, education, rajasthan govt, best school, govt school, teacher

Govt School Ranking

राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर के सरकारी विद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने परिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार सर्वश्रेष्ठ राजकीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरस्कार योजना में पात्र विद्यालयों का चयन कर उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तर पर उच्च माध्यमिक स्कूल के लिए प्रथम पुरस्कार की राशि एक लाख रुपए व माध्यमिक स्कूल के लिए 50 हजार रुपए रहेगी। इनकी सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर को भी भेजी जाएगी।

बोर्ड इन विद्यालयों के संस्था प्रधानों को अपने दीक्षांत समारोह में निर्धारित राशि का चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा। इस पुरस्कार राशि का उपयोग विद्यालय विकास पर खर्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः IAS ने शेयर की 10वीं की मार्कशीट जिसमें थे 44.5% मार्क्स, बताया कैसे हुए सफल
ये भी पढ़ेः मनचाही जॉब और सैलेरी पाने के लिए आज ही आजमाएं ये टिप्स, पक्का मिलेगी कामयाबी

गुप्ता के अनुसार एक बार ब्लॉक, जिला, राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चयनित होकर पुरस्कृत होने पर उस विद्यालय को तीन वर्षों में समान स्तर पर चयन के लिए अपात्र माना जाएगा। ब्लॉक स्तर के बाद जिला व राज्य स्तर का पुरस्कार दिया जा सकता है। वहीं, आवेदन में गलत तथ्य प्रस्तुत होने पर संबंधित संस्था प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो